मुख्यपृष्ठनए समाचारपटरी पार करते शख्स की मौके पर मौत  ...पीक आवर में हादसा,...

पटरी पार करते शख्स की मौके पर मौत  …पीक आवर में हादसा, २५ मिनट फास्ट लाइन ठप

जेदवी / मुंबई
मध्य रेलवे मार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। चिंचपोकली और भायखला स्टेशनों के बीच पटरी पार करते समय एक यात्री तेज रफ्तार लोकल की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के चलते अप फास्ट लाइन पर करीब २५ मिनट तक पूरी तरह से ट्रेन सेवा ठप रही।
पीक आवर में हुए इस हादसे का सीधा असर हजारों यात्रियों पर पड़ा। चिंचपोकली स्टेशन के पास ट्रेनों की लंबी कतार लग गई, जबकि कई फास्ट ट्रेनों को मजबूरन स्लो लाइन पर डायवर्ट करना पड़ा। नतीजतन, सीएसएमटी की ओर जाने वाली चार लोकल ट्रेनें चिंचपोकली, करी रोड और परेल के बीच एक के पीछे एक खड़ी हो गईं। शाम करीब साढ़े तीन बजे हुए इस हादसे के बाद पूरे मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कार्यालय से घर लौट रहे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सीएसएमटी पहुंचने वाली कई ट्रेनें लेट हो गईं, जिससे कल्याण की दिशा में जाने वाली सेवाएं भी करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहीं।
हर दिन का खतरा,
कब जागेगा सिस्टम?
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के बीच इस तरह पटरी पार करना लगातार जानलेवा साबित हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा उपायों की कमी और जागरूकता का अभाव बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
घोषणा नहीं, बढ़ा भ्रम
रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों की देरी को लेकर समय पर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं किए जाने से यात्रियों में भ्रम और नाराजगी पैâल गई। भायखला, दादर और सीएसएमटी जैसे व्यस्त स्टेशनों पर भीड़ बेकाबू होती दिखी। देर शाम तक फास्ट लाइन की अप-डाउन दोनों दिशाओं की सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार और असुविधा झेलनी पड़ी।

अन्य समाचार