मुख्यपृष्ठसमाचारराज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा में हजारों छात्रों का बैक पेपर आने पर...

राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा में हजारों छात्रों का बैक पेपर आने पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन…प्रवेश द्वार बंद कर धरना देते रहे छात्र

 राजेश सरकार / प्रयागराज

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में बैक कर दिए जाने से नाराज छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को फिर विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी, बैक किए गए छात्र-छात्राओं को प्रमोट किए जाने की मांग कर रहे थे। उनके हाथों में नारे लिखी तख्तियां भी थीं। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय में किसी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दे रहे थे। ना ही बाहर निकलने दिया जा रहा था।
पुलिस व सुरक्षा गार्डों की तैनाती
छात्रों ने विश्वविद्यालय के मेन गेट पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा गार्ड तैनात रहे। बता दें कि स्नातक व परास्नातक के परीक्षा परीणाम एक मार्च को घोषित किया गया था। होली का अवकाश समाप्त होने के बाद शुक्रवार सुबह से छात्र विश्वविद्यालय के गेट पर एकत्र होने लगे थे, जिसे देखते हुए सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर जाने नहीं दे रहे थे। पुलिस एवं सुरक्षा गार्ड्स से प्रदर्शनकारी छात्रों की तीखी नोंकझोंक भी हुई। बीते शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र हित में निर्णय लेने के लिए सात दिन का मौका देने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर छात्र बड़ी संख्या में फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और भदोही से यहां पहुंचे रहे। सभी छात्र-छात्राएं जिनका बैक पेपर आया है, उनको प्रमोट करने की मांग को लेकर गेट पर ही नारेबाजी की जा रही थी।

अन्य समाचार