मुख्यपृष्ठखबरेंस्कॉर्पियो की टक्कर में मेडिकल स्टूडेंट की मौत

स्कॉर्पियो की टक्कर में मेडिकल स्टूडेंट की मौत

झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू जिले के मुकुंदगढ़ कस्बे के पूनियां बास के पास रविवार को एक सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो कार ने डिवाइडर कूदकर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो झुंझुनूं से मुकुंगढ़ की ओर आ रही थी। जबकि बाइक सवार नवलगढ़ से झुंझुनूं की ओर जा रहा था। बस स्टैंड के पास अचानक स्कॉर्पियो डिवाइडर पार कर झुंझुनू की ओर जा रहे बाइक सवार से जा टकराई। हादसे में घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने तुरंत मुकुंगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र जुगुल किशोर (उम्र 36 वर्ष), निवासी बाय नवलगढ़ के रूप में हुई है। राकेश कुमार मेडिकल डिप्लोमा कर रहा था और जो प्रेक्टिकल देने के लिए बगड़ जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। हादसे में स्कॉर्पियो में चालक सहित दो महिला भी घायल हुई। जिन्हें मुकुंगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राकेश कुमार विवाहित था। और उसके दो बेटे हैं। हादसे में स्कॉर्पियो और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही मुकुंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

अन्य समाचार