मुख्यपृष्ठनए समाचारमंत्री आशीष शेलार देखते रहे... भाजपाई एक दूसरे पर घूंसे बरसाते रहे......

मंत्री आशीष शेलार देखते रहे… भाजपाई एक दूसरे पर घूंसे बरसाते रहे… कांदिवली में बीजेपी की गुटबाजी सामने आई

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई महानगरपालिका चुनाव नजदीक आते ही मुंबई भाजपा में अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। मुंबई उपनगरीय जिला पालकमंत्री आशीष शेलार के सामने भाजपा के दो गुटों में जमककर मारपीट हुर्ई। इस वजह से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार कांदिवली पूर्व जानूपाड़ा बस्ती में निवासियों से मिलने के लिए गए थे। इसी दौरान भाजपा के दो गुटों में बहस हो गई। आशीष शेलार के सामने ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और मारपीट का कथित यह मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया है। इस बीच इस घटना पर भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि यह हमारी पार्टी का अंदरूनी विवाद है। पार्टी ने इसका संज्ञान लिया है। इसके अनुसार, आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच स्थानीय भाजपा नेता पुलिस स्टेशन पहुंचे और देवांग दवे से शिकायत दर्ज न कराने की गुहार लगाई।

अन्य समाचार

पापा