-एक झटके में बढ़ाए ६० रुपए…गृहिणियों का छलका आक्रोश
– मुंबई में `९१३ का हुआ घरेलू सिलेंडर
-युद्ध से एलपीजी के आयात पर असर
धीरेंद्र उपाध्याय-द्रुप्ति झा / मुंबई
महंगाई से जूझते आम नागरिकों को मोदी सरकार ने एक बड़ा झटका दे दिया है। कल अचानक सरकार ने घरेलु गैस एलपीजी की कीमत बढ़ा दी। वह भी पूरे ६० रुपए। इससे आम लोगों खासकर गृहिणियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने एक स्वर में इसे तुगलकी फरमान बताते हुए मोदी सरकार से इस दर वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
नई दर के लागू होने के बाद महाराष्ट्र में ८६० रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब ९१३ रुपए में मिलेगा। नए दर कल से ही लागू कर दिए गए हैं। बताया जाता है कि होर्मुज जडमरूमध्य बंद होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट गहराया है, जिसका असर हिंदुस्थान की एलपीजी सप्लाई पर भी पड़ रहा है। हालांकि, सरकारी सूत्र दावा कर रहे हैं कि देश में ७० दिनों का पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का स्टॉक मौजूद है।
सिलेंडर महंगा होते ही सड़क पर जला चूल्हा!
महिला दिवस से ठीक पहले मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। इसे लेकर आम लोगों और गृहणियों में भारी आक्रोश है। इसका एक नजारा कल ढाणे में दिखा जहां महिलाओं ने बीच सड़क पर लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना बनाया और अपनी नाराजगी व्यक्त की।
कल ठाणे में कलेक्टर कार्यालय के सामने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। राकांपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की गैस दर वृद्धि के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आंदोलनकारियों का आरोप था कि पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर यह पैâसला सीधा अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। ऐसे में महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए आने वाले दिन और मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं।
‘अमीरों की सरकार’
प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली निशा जाधव ने कहा कि सिलेंडर का दाम बढ़ने से इसका सीधा असर हमारे घरेलू बजट पर पड़ा है और किचन की सारी व्यवस्था चरमरा जाएगी। इसी तरह वर्विंâग वूमन अनीता झा ने कहा कि इतनी मंहगाई में घर चलाना मुश्किल हो चुका है। समझ में नहीं आता है कि बच्चों को पढ़ाए कि घर चलाएं। यहां पर सब्जी और सिलेंडर का दाम हमेशा सातवें आसमान पर ही नजर आता है। हाउस वाइफ तबस्सुम खान ने कहा कि ये सरकार गरीबों की नहीं, बल्कि अमीरों की है। जब मन करता है तब सिलेंडर का दाम बढ़ा देती है।
शहर भाव
मुंबई – ९१३ रुपए
पुणे – ९९५ रुपए
नासिक – ९६० रुपए
नागपुर – ९६४ रुपए
