विदेशी दौरों के खर्च को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए भारी-भरकम खर्च को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है, जबकि सत्ता के शिखर पर बैठे लोग विदेश दौरों पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले १२ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं पर ८१५.४२ करोड़ रुपए खर्च किए गए। विपक्ष इसे जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी बताते हुए सरकार पर ‘मौज-मस्ती की राजनीति’ करने का आरोप लगा रहा है।
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कल एक प्रेस कॉन्प्रâेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की निजी विदेश यात्रा में खर्च होने वाले पैसों के फंडिंग को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने ५४ विदेशों की यात्रा की, जिसमें ६० करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। लेकिन अब इसके जवाब में कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के विदेशी यात्राओं के और उस पर खर्च होनेवाला आंकड़ा ही बता दिया। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार देश की डूबती आर्थिक स्थिति से ध्यान बंटाने के लिए ऐसी चीजों की आड़ ले रही है। कांग्रेस ने इस मामले में पीएम मोदी के पिछले १२ वर्षों में की गई विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का ब्यौरे का पोस्टर जारी किया है।
कांग्रेस बोली, ‘जनता त्रस्त, मोदी विदेश भ्रमण में मस्त’
कांग्रेस का कहना है कि एक तरफ आम जनता रोजमर्रा की परेशानियों से त्रस्त है, वहीं प्रधानमंत्री विदेश भ्रमण में मस्त हैं। कांग्रेस ने इसे जनता की गाढ़ी कमाई की फिजूलखर्ची बताते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं।
‘पात्रा जी, पीएम का खर्च बताना भूल गए क्या?’
प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर हुए भारी खर्च को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि राहुल गांधी के विदेश दौरों पर होनेवाले खर्चों का हिसाब-किताब देनेवाले पात्रा जी, लगता है पीएम मोदी के विदेशी दौरे का खर्च बताना भूल गए हैं।
