मुख्यपृष्ठटॉप समाचारपेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पूर्ववर्ती सरकारों को घेरनेवाले मोदी ने माना, ये...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पूर्ववर्ती सरकारों को घेरनेवाले मोदी ने माना, ये संकटकाल है!

-सोने की खरीद, तेल की खपत और परिवहन…आवश्यकताओं पर लगाम लगाने की दी हिदायत

-कोरोना काल की तरह वर्क फ्रॉम होम…डिजिटल-वचुर्अल मीटिंग्स की दी सलाह

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल माना कि देश में संकटकाल चल रहा है। सिकंदराबाद की एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य-पूर्व में चल रही जंग के असर को लेकर कई बातें कहीं। मोदी ने लोगों से कहा ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे १ साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें। कोरोना काल के दौरान हमने वर्क प्रâॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्प्रâेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था।’
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पूर्ववर्ती सरकारों को घेरनेवाले मोदी कल खुद सरेंडर के मूड में नजर आए। तेल की खपत कम करें और गाड़ियों के बजाय मेट्रो का उपयोग करें। एक साल तक विदेश के दौरोें को टालें। विदेशी मुद्रा को बचाने का हर संभव प्रयास करें। मोदी ने आगे कहा कि पिछले २ महीने से हमारे पड़ोस में जंग चल रही है। इसका असर दुनिया सहित भारत पर भी हुआ है। दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल बेहद महंगे हो चुके हैं, इसलिए र्इंधन की बचत करना हमारी जिम्मेदारी है। दुनिया इस समय बड़े सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है। मोदी ने बताया कि पिछले कुछ समय से हमारी सरकार इस संकट से निपटने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

अन्य समाचार