मुख्यपृष्ठनए समाचारमोजतबा बोले...जंग अभी जारी है...! `लड़ाई खत्म होगी तो हमारी शर्तों पर'......

मोजतबा बोले…जंग अभी जारी है…! `लड़ाई खत्म होगी तो हमारी शर्तों पर’… सीजफायर के बाद ईरान के तल्ख तेवर

एजेंसी / तेहरान

मिडिल-ईस्ट में छिड़ी जंग पर ४०वें दिन ब्रेक लग गया है। यूएस-ईरान १४ दिन के बीच सीजफायर पर सहमति बनी है। ट्रंप ने अपनी तय डेडलाइन से महज ९० मिनट पहले संघर्षविराम का पैâसला किया। हालांकि, दोनों देशों की ओर से सीजफायर का एलान किया है। लेकिन युद्धविराम के एलान के बाद भी तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है। ईरान की ओर से आए ताजा बयान ने साफ कर दिया है कि हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ‘जंग अभी जारी है’ और यह भी दोहराया कि अगर लड़ाई खत्म होगी तो वह उनकी शर्तों पर ही होगी।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले एलान पर ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने ईरान की सेना को गोलीबारी रोकने का आदेश दिया है, लेकिन चेतावनी भी दी है कि यह युद्ध का अंत नहीं है। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि सीजफायर का मतलब युद्ध की समाप्ति नहीं है और दुश्मन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने पर उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सरकारी चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग पर पढ़े गए एक बयान में खामेनेई ने कहा, `यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य शाखाओं को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करना चाहिए और गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए।’ युद्धविराम की घोषणा के बाद जारी एक बयान में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा, `यह स्पष्ट किया जाता है कि इसका अर्थ युद्ध की समाप्ति नहीं है। हमारे हाथ ट्रिगर पर हैं और यदि दुश्मन द्वारा जरा सी भी गलती की जाती है तो उसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।’
ईरान के खतरनाक इरादों से अटकीं `सुपरपॉवर की सांसें!’
ट्रंप ने अपनी तय डेडलाइन से महज ९० मिनट पहले संघर्ष विराम का पैâसला किया। इसी बीच, एक चौंकानेवाली रिपोर्ट भी सामने आई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक खुफिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले महीने एफबीआई ने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चेतावनी दी थी कि ईरान की सरकार से अमेरिका के भीतर खतरा बढ़ गया है। कहा जा रहा है ईरान के खतरनाक इरादों से `सुपरपॉवर’ की सांसें अटकी हुई हैं। ऐसे में ईरान के खतरनाक इरादों को भांपते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने `सरेंडर’ कर सीजफायर का एलान कर दिया।
`हमारी उंगलिया अब भी ट्रिगर पर’ ईरानी आईआरजीसी की चेतावनी
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध अब अस्थायी सीजफायर के जरिए थम गया है, लेकिन दोनों ही देशों के बीच में भरोसे की कमी साफ नजर आ रही है। सीजफायर की घोषणा के बाद मंगलवार को आईआरजीसी ने चेतावनी दी है कि उन्हें अमेरिका के वादों पर कोई भरोसा नहीं है। भले ही दो सप्ताह के युद्धविराम का समझौता हुआ है, लेकिन अभी भी उनका हाथ ट्रिगर पर ही है।

अन्य समाचार