मुख्यपृष्ठनए समाचारमानसून सिर पर नालों की सफाई अधूरी! ...इस साल फिर डूबेगी मुंबई

मानसून सिर पर नालों की सफाई अधूरी! …इस साल फिर डूबेगी मुंबई

द्रुप्ति झा / मुंबई
मानसून से पहले मुंबई में नालों की सफाई का काम काफी धीमी गति से चल रहा है, जिससे इस साल भी निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बना हुआ है। मनपा ने ३१ मई २०२६ की समय सीमा तय की है, लेकिन अभी तक काम ५० फीसदी से कम हुआ है। लोगों का आरोप है कि मनपा का नाला सफाई निरीक्षण दौरा केवल एक दिखावा है, जबकि जमीनी स्तर पर काम लगभग शून्य नजर आ रहा है। मनपा ७० फीसदी नाला सफाई पूरी होने का दावा कर रही, लेकिन अभी शहर के नालों में भरे कचरे के अंबार मनपा के दावों की सच्चाई उजागर करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच मनपा पर ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने और कागजों पर काम दिखाने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मुंबई में मानसून पूर्व नालों की सफाई को लेकर हर साल उठने वाला एक गंभीर मुद्दा है। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने मनपा पर स्वैâम का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इनका हमेशा का ड्रामा है। उनके अधिकारी लोगों को दिखाने के लिए दौरा करते हैं ताम झाम के साथ लेकिन काम होता नहीं है। काम पूरा और नाला सफाई का पूरा फंड खर्च में दिखाते हैं, लेकिन नाले कचरे से भरे होते हैं। नाले के सफाई करके कचरा किनारे ही छोड़ दिया जाता है। मनपा का यह बहुत बड़ा स्वैâम है, जो कि हर साल होता है। करोड़ों रुपए का खर्च महज आम जनता को मूर्ख बनाने के लिए बताया जाता है।

कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा अभी तक काम चल ही रहा है ३१ मई तक पूरा मुंबई के नालों की सफाई कर देनी चाहिए। अभी तक तो ५० प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है। अगर यह इस बार भी अधूरा रहेगा तो लोगों को मानसून में कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उम्मीद है कि समय तक नालों की सफाई का काम पूरा हो जाएगा।

अन्य समाचार