मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई डिवीजन ने मारी बाजी ... कोंकण बना एसएससी का सुपर टॉपर...

मुंबई डिवीजन ने मारी बाजी … कोंकण बना एसएससी का सुपर टॉपर …९२.०९%  रिजल्ट के साथ चमका महाराष्ट्र

 

जेदवी / मुंबई
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आखिरकार एसएससी यानी १०वीं बोर्ड परीक्षा २०२६ का परिणाम घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह ११:३० बजे जारी हुए नतीजों में इस बार राज्य का कुल पास प्रतिशत ९२.०९ज्ञ् दर्ज किया गया। लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों की धड़कनों के बीच आए इस रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया।
राज्यभर के २३,६९८ माध्यमिक विद्यालयों से कुल १५,५५,०२६ विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से १५,४२,४७२ विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और १४,२०,४८६ छात्र सफल घोषित किए गए। खास बात यह रही कि ६,६स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर शिक्षा व्यवस्था में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई।
बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत ९४.९६ज्ञ् रहा, जबकि लड़कों का परिणाम ८९.५६ज्ञ् दर्ज किया गया। यानी छात्राओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और अनुशासन में वे किसी से कम नहीं हैं।
इस बार कोंकण डिवीजन ने पूरे महाराष्ट्र में सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए ९७.६२ज्ञ् रिजल्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं कोल्हापुर ९५.४७ज्ञ्, मुंबई ९४.९७ज्ञ्, पुणे ९४.२४ज्ञ् और नासिक ८९.०७ज्ञ् के साथ शीर्ष पांच डिवीजनों में शामिल रहे। रिजल्ट में १२,०३६ विद्यार्थियों ने ९० प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल कर मेरिट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं ४,२२,८५१ विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया। ग्रेड-घ् में ४,८२,२६४, ग्रेड-घ्घ् में ३,८०,४३७ और पास श्रेणी में १,३४,९३४ विद्यार्थी सफल हुए।
विद्यार्थी अब अपनी प्रोविजनल मार्कशीट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट स्aप्rोल्त्ू.हग्म्.ग्ह और स्aप्aप्ेम्ंदar्.ग्ह से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए सीट नंबर और मां का नाम दर्ज करना अनिवार्य होगा। इस बार का रिजल्ट केवल अंकों का नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के संघर्ष, मेहनत और सपनों की जीत का प्रतीक बनकर सामने आया है।

 

अन्य समाचार