मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमुंबई: डॉ. सुमन अग्रवाल बनीं अभाअस की स्थायी ट्रस्टी, समाज सेवा को...

मुंबई: डॉ. सुमन अग्रवाल बनीं अभाअस की स्थायी ट्रस्टी, समाज सेवा को मिला नया सम्मान

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय और उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाजसेविका डॉ. सुमन अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (अभाअस) का स्थायी ट्रस्टी नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर समाज में खुशी की लहर है।

डॉ. सुमन अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1975 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता द्वारा अग्रोहा में की गई थी। यह संस्था अग्रवाल समाज की एक प्राचीन, प्रतिष्ठित और देशभर में सक्रिय संगठन है, जिसकी शाखाएं भारत के विभिन्न हिस्सों में समाज सेवा के कार्यों में लगी हुई हैं।

नए दायित्व को लेकर उन्होंने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे समाज की उपलब्धि है, जिसने उन्हें सेवा का अवसर प्रदान किया और उन पर विश्वास जताया।

डॉ. अग्रवाल ने यह भी कहा कि वह अपने नए दायित्व के माध्यम से समाज सेवा को और अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने का प्रयास करेंगी। उनके अनुसार, संस्था के साथ मिलकर समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस नियुक्ति के बाद समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

अन्य समाचार