मुख्यपृष्ठखेलमुंबई इंडियंस को बड़ा झटका...चोट के चलते रोहित पर संकट

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका…चोट के चलते रोहित पर संकट

आईपीएल २०२६ में रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है। मुंबई इंडियंस के इस स्टार बल्लेबाज के पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले मुकाबले में खेलने पर संशय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। बल्लेबाजी करते समय वे दर्द में नजर आए और उन्हें बीच मैच से ही मैदान छोड़ना पड़ा। इस चोट के बाद उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चोट के बाद रोहित शर्मा टीम के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर और सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने स्कैन भी कराया है, लेकिन रिपोर्ट पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में उनके अगले मुकाबले में खेलने की संभावना कम मानी जा रही है। मुंबई इंडियंस के लिए यह बड़ी चिंता की बात है, क्योंकि टीम पहले ही लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही है। ऐसे में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी टीम के बल्लेबाजी क्रम को कमजोर कर सकती है।

अन्य समाचार