मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबईकरों सावधान ... गैस बुकिंग के नाम पर डिजिटल डकैती .... `हैलो,...

मुंबईकरों सावधान … गैस बुकिंग के नाम पर डिजिटल डकैती …. `हैलो, मैं एलपीजी सिलिंडर एजेंसी से बात कर रहा हूं…’ …साइबर अपराधियों ने अपनाया नया पैंतरा एक क्लिक में बैंक खाता हो रहा क्लीन

सामना संवाददाता / मुंबई
ईरान-इजरायल जंग के बीच देशभर से एलपीजी गैस की किल्लतों की खबरें सामने आ रही हैं। इस आपदा में भी साइबर ठग लोगों को लूटने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब ठग एलपीजी गैस बुकिंग के नाम पर लोगों को फोन कर रहे हैं और उन्हें झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से पैसे साफ कर रहे हैं। इन ठगों की लिस्ट में अब मुंबईकर भी शामिल हो गए हैं। ‘हैलो, मैं एलपीजी सिलिंडर एजेंसी से बात कर रहा हूं…’ जैसे शब्दों से शुरू होने वाली ये कॉल आम लोगों को भरोसे में लेने के लिए की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जालसाज `महानगर गैस लिमिटेड’ के अधिकारी बनकर फोन करते हैं और बिल बकाया होने या कनेक्शन कटने की धमकी देते हैं। कनेक्शन बचाने के लिए पहले मात्र १०-२० रुपए का भुगतान करने को कहा जाता है और एक ‘mahanagar apk’ फाइल डाउनलोड कराई जाती है, जिसे क्लिक करते ही पीड़ित का बैंक अकाउंट खाली हो जाता है।

४ दिनों में स्कैमर्स ने लूटे ₹२६ लाख
पिछले ४ दिनों में विले पार्ले, वडाला जैसे इलाकों में ४ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों को कुल २६ लाख ४३ हजार रुपए की चपत लगाई गई है। लोग पहले से ही गैस की किल्लत को लेकर टेंशन में हैं। और अब साइबर ठग उनको अपना निशाना बना रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं।

अन्य समाचार