मुख्यपृष्ठनए समाचारमानसून से पहले मनपा सुस्त... स्वच्छता का पीट रहे ढिंढोरा... नाला सफाई...

मानसून से पहले मनपा सुस्त… स्वच्छता का पीट रहे ढिंढोरा… नाला सफाई का काम अधूरा!.. निचले इलाकों पर मंडराया संकट

द्रुप्ति झा / मुंबई

मानसून मुहाने पर आने के बावजूद गाद हटाने और नालों की सफाई में मनपा की धीमी गति से चल रहे काम को छिपाने के लिए अब प्रशासन ने सफाई की मूल समय-सीमा ३१ मई से बढ़ाकर ५ जून तय कर दी है। मानसून आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, वहीं जोन ५ में जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था बदहाल है, जिसे लेकर मुंबई की मेयर रितु तावडे ने मनपा की नाकामी को छुपाने के लिए अधिकारियों को नाला सफाई के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस पर स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल की तरह मनपा इस साल भी कागजी तैयारियों में व्यस्त रहा, जिसके कारण अब आनन-फानन में काम निपटाने की कोशिश की जा रही है।
इस परिप्रेक्ष्य में विशेष रूप से निचले इलाकों और पंपिंग स्टेशनों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। इस निर्देश ने सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। जोन ५ के कई इलाके ऐसे हैं, जहां मामूली बारिश में भी घुटनों तक पानी भर जाता है। मेयर का यह विशेष आदेश बताता है कि ग्राउंड लेवल पर स्थिति कितनी चिंताजनक है। मानसून से पहले ही पंपिंग स्टेशनों को पूरी तरह दुरुस्त हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐन वक्त पर दिए जा रहे ये निर्देश बताते हैं कि अगर भारी बारिश हुई तो ये स्टेशन जवाब दे सकते हैं।

अन्य समाचार