मुख्यपृष्ठसमाचारमढ़ आइलैंड में अवैध निर्माणों पर चला मनपा का बुलडोजर, मार्वे और...

मढ़ आइलैंड में अवैध निर्माणों पर चला मनपा का बुलडोजर, मार्वे और अक्सा में भी कार्रवाई

सामना संवाददाता / मुंबई

बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने मढ़ आइलैंड, मार्वे और अक्सा में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया। हाल ही में नालासोपारा में अवैध निर्माणों से मिली सीख के बाद, मनपा प्रशासन ने अब मालाड पश्चिम के पी/नॉर्थ वार्ड में सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर की कार्रवाई तेज कर दी है।

 

पी/नार्थ के सहायक मनपा आयुक्त कुंदन वलवी ने मार्वे, अक्सा और मढ़ आइलैंड जैसे कई इलाकों में विशेष रूप से नजर रखने की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता सागर राणे, सहायक अभियंता विजय मानकर और उप अभियंता प्रवीण मुल्क को दिया था। इस टीम ने पिछले कई दिनों के दौरान लगभग एक दर्जन के अवैध निर्माणाधीश इमारतों को चिन्हित किया। इसके बाद पुलिस बल की सुरक्षा लेकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

मनपा पी/नॉर्थ वार्ड के सहायक मनपा आयुक्त कुंदन वलवी ने बताया कि इस काम में 2 फोकलाइन, 3 बुलडोजर, 12 बीएमसी के अधिकारी और 20 मजदूर लगे थे। मनपा ने मार्वे में सगुण बंगलो में बन रहे कई मंजिला के आरसीसी स्ट्रक्चर, मार्वे रोड पर ग्रीन विलेज के पास बन रहे आरसीसी स्ट्रक्चर, मढ़ आइलैंड में बन रहे तीन मंजिला का आरसीसी स्ट्रक्चर कुल 65 रूम बने थे, जिसे जमींदोज किया गया है।

मनपा अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि मुंबई में अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पी/नॉर्थ वार्ड के अधिकारियों ने मार्वे, अक्सा और मढ़ आइलैंड जैसे इलाकों में विशेष निगरानी रखी है ताकि भविष्य में कोई अवैध निर्माण दोबारा न हो सके।

अन्य समाचार