मुख्यपृष्ठसमाचारनाम नरेंद्र, काम सरेंडर, गायब सिलेंडर — कांग्रेस

नाम नरेंद्र, काम सरेंडर, गायब सिलेंडर — कांग्रेस

अनिल मिश्र / पटना

संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एक ही नारा गूंज रहा है— “नाम नरेंद्र, काम सरेंडर, गायब सिलेंडर।” इस संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिठ्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, टिंकू गिरी, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह और कृष्णा कानू सहित अन्य नेताओं ने कहा कि आज देशभर में एलपीजी की भारी कमी है। लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। होटल, रेस्टोरेंट और छोटे-बड़े उद्योग भी गैस की कमी से जूझ रहे हैं और कई प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार के पास इसका कोई ठोस जवाब नहीं है, केवल दावे किए जा रहे हैं।

नेताओं ने कहा कि जब देश एक बड़े संकट का सामना कर रहा है, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी दौरों में व्यस्त हैं और संसद से भी अनुपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के समय भी प्रधानमंत्री मौजूद नहीं थे। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल घरेलू गैस की किल्लत को लेकर संसद के भीतर और बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तथा इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से स्पष्ट बयान देने की मांग कर रहे हैं।

इस दौरान नेताओं ने कहा कि संसद से लेकर सड़क तक “नाम नरेंद्र, काम सरेंडर, कौमप्रमाइज पीएम” जैसे नारे भी लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अमेरिका के दबाव में काम कर रहे हैं और वहां के राष्ट्रपति के सामने समझौता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर किस कारण से यह समझौता किया गया है, देश इसकी सच्चाई जानना चाहता है।

अन्य समाचार