हार्दिक पांड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे हार्दिक के परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तलाक के बाद नताशा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। तस्वीरों में नताशा अपने बेटे अगस्त्य, हार्दिक की मां नलिनी पांड्या और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ दिखाई दीं। उन्होंने तस्वीर के साथ वैâप्शन लिखा, ‘बड़ौदा केम छो?’ दूसरी तस्वीर में वे घर के अंदर पूरे परिवार के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आईं। तलाक के बावजूद दोनों परिवारों के बीच दिखाया गया अपनापन पैंâस को बहुत भा रहा है और लोग पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है। वे इन दिनों मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। माहिका अक्सर मैच के दौरान हार्दिक का सपोर्ट करती हैं और कुछ मौकों पर उन्हें अगस्त्य के साथ भी देखा गया है।
