“स्वस्थ नारी, सशक्त भारत”
मुंबई। राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका को सर्वोपरि मानते हुए, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर बीएमसी ‘एस’ विभाग, भांडुप में एक भव्य योग एवं तनाव प्रबंधन शिविर संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक प्रशिक्षण सत्र नहीं, बल्कि “स्वस्थ भारत, सशक्त भारत” के संकल्प को दोहराने का एक माध्यम बना।
सहायक आयुक्त श्रीमती समरीन शबाना सलीम सय्यद और डॉ. कल्पेश दिनकर भालेराव जी के आतिथ्य में आयोजित इस सत्र में बीएमसी के कर्मयोगियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। योग की प्राचीन भारतीय विद्या के माध्यम से मानसिक विजय प्राप्त करने का संदेश घर-घर पहुँचाया गया।
इस सेवा कार्य को सांसद श्री संजय दिना पाटील जी और विधायक श्री अशोक पाटील जी के दूरदर्शी और प्रखर नेतृत्व का संबल प्राप्त है। राष्ट्र निर्माण की इस कड़ी में भांडुप का ‘एस’ वार्ड आज एक नई ऊर्जा के साथ आत्मनिर्भरता और स्वास्थ्य की ओर अग्रसर है।
