उमेश गुप्ता / वाराणसी।
सोमवार से ग्रीष्म ऋतु के अत्यधिक उष्ण नौ दिवसीय काल “नौतपा” का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर भगवान श्री विश्वेश्वर का विभिन्न फलों के रस से विशेष अभिषेक किया गया।
नौतपा के प्रथम दिवस भगवान श्री विश्वेश्वर का अभिषेक गुलाब, लीची और आम के रस से संपन्न कराया गया।
बताया गया कि नौतपा के सभी नौ दिनों तक भगवान श्री विश्वेश्वर का प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के फलों के रस से अभिषेक किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान का उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु में भगवान विश्वनाथ को शीतलता अर्पित करना तथा समस्त भक्तों को शीतलता की अनुभूति कराना है।
