मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिवट सावित्री पर्व के अवसर पर माटुंगा में नवचंडी यज्ञ

वट सावित्री पर्व के अवसर पर माटुंगा में नवचंडी यज्ञ

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

वट सावित्री व्रत के अवसर पर माटुंगा (मध्य रेल) के प्रसिद्ध देवी मंदिर मरु बाईं गांव देवी मंदिर में नवचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया है। मरुबाई गांवदेवी मंदिर माटुंगा के ट्रस्टी अनिल गावंड के अनुसार, वट सावित्री व्रत यानी वट पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। उसके बाद पूजा-अर्चना कर वे हवन यज्ञ करती हैं। इसीलिए वट सावित्री व्रत के अवसर पर 10 मंगलवार शाम को मंदिर में नवचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगा। शाम 7 बजे नवचंडी यज्ञ की पुर्णाहुति होगी। भक्तों में मान्यता है कि यह देवी स्वयंभू होने के कारण मां से मांगने पर देवी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं इसलिए यहां भक्तों का हर समय आना-जाना लगा रहता है।

अन्य समाचार