मुख्यपृष्ठनए समाचारसीएम फडणवीस के गढ़ नागपुर से जुड़ा नीट पेपर लीक का कनेक्शन!.....

सीएम फडणवीस के गढ़ नागपुर से जुड़ा नीट पेपर लीक का कनेक्शन!.. चंद्रपुर तक पहुंचे तार, मोटेगावकर को पुलिस कस्टडी

सामना संवाददाता / मुंबई

देशभर में सनसनी मचा चुके नीट पेपर लीक मामले में जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है। आरसीसी क्लासेस वाले मोटेगावकर को अदालत ने ९ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस पूरे नेटवर्क के तार महाराष्ट्र के कई शहरों तक पैâले हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र नागपुर और चंद्रपुर में भी नीट पेपर लीक से जुड़े कुछ अहम सुराग जांच एजेंसियों को मिले हैं। ऐसे में यहां से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बता दें कि आरसीसी कोचिंग क्लासेस के जरिए मोटेगावकर ने कथित तौर पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की। सूत्रों का दावा है कि अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की नजर भी इस मामले पर है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या कोचिंग कारोबार के जरिए अर्जित धन का इस्तेमाल किसी अवैध नेटवर्क या परीक्षा रैकेट में किया गया? जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या पेपर लीक का नेटवर्क केवल कुछ शहरों तक सीमित था या फिर यह राज्यव्यापी संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहा था। राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रभाव वाले क्षेत्र तक जांच पहुंचने से अब मामले का राजनीतिक तापमान और बढ़ सकता है।

अन्य समाचार