मुख्यपृष्ठग्लैमरनई दुल्हनिया

नई दुल्हनिया

करण जौहर अपनी मेगा कॉमेडी फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद ‘दुल्हनिया ३’ की कास्टिंग करने में जुट गए हैं, जिसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, दावा किया गया है कि `दुल्हनिया ३’ से आलिया भट्ट की छुट्टी होनेवाली है। जबकि वरुण धवन के अपोजिट जाह्नवी कपूर की जोड़ी बन सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दुल्हनिया ३’ के लिए मेकर्स जाह्नवी को अप्रोच कर सकते हैं। वहीं आलिया की छुट्टी हो सकती है। हालांकि, अभी तक ये तो नहीं पता चल पाया है कि आखिर आलिया का पत्ता कटने की वजह क्या है? अगर ये डिटेल सही निकली तो इसका मतलब ये होगा कि एक बार फिर वरुण धवन और जाह्नवी की जोड़ी बन सकती है। पिछले साल रिलीज हुई नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में जाह्नवी और वरुण ने साथ में काम किया था।

अन्य समाचार