मुख्यपृष्ठनए समाचारकलवा में नई विकास, योजना के खिलाफ आंदोलन ... नई योजना से ४५...

कलवा में नई विकास, योजना के खिलाफ आंदोलन … नई योजना से ४५ हजार परिवार हो जाएंगे बेघर : विधायक जितेंद्र आव्हाड 

सामना संवाददाता / ठाणे 
ठाणे मनपा ने कलवा की सड़कों को चौड़ा करने के लिए एक नया मॉडल विकास योजना तैयार की है। यह परियोजना एक विशेष उद्देश्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इससे कलवा के हजारों नागरिक बेघर हो जाएंगे। ऐसा आरोप राकांपा (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक जितेंद्र आव्हाड ने लगाया है। यहां उनके नेतृत्व में कलवा के हजारों नागरिकों ने इस विकास परियोजना के विरुद्ध कलवा नाका पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।  ठाणे मनपा की इस नई विकास योजना के मुताबिक, कलवा से खातेगांव तक की सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। कलवा के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने इस प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी का घर व बस्तियां उजाड़ना, इमारतें तोड़ने को विकास का नाम नहीं देना चाहिए। जो प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, वह साजिशपूर्ण दिमाग की उपज है और मैं अपने नागरिकों को किसी भी कीमत पर बेघर नहीं होने दूंगा। हम इसके विरुद्ध  जन आंदोलन शुरू करेंगे। इसलिए आज कलवा नाका पर प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों के अलावा राकांपा के शहर अध्यक्ष सुहास देसाई, पूर्व विपक्षी नेता ठामपा मिलिंद पाटील, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटील, प्रमिला किणीr, महेश सालवी, अपर्णा सालवी और अन्य उपस्थित थे।

अन्य समाचार