मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिनालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नई छात्र परिषद ने ली शपथ, कर्नल...

नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नई छात्र परिषद ने ली शपथ, कर्नल अमित वारंग ने पांच टॉपर्स को किया सम्मानित

नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, छावनी परिषद, शाहजहांपुर में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों के लिए आयोजित अलंकरण समारोह में 4/4 गोरखा राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित वारंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कर्नल वारंग ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को जीवन में कड़ी मेहनत करने और शैक्षणिक परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद प्रधानाचार्या सुश्री काजल कौशिक ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नव निर्वाचित हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में कीर्ति, निर्मला देवी, सुहानी, अशोभा देवी और मोहिनी देवी शामिल रहीं।

इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

अन्य समाचार