सलमान खान को बॉलीवुड का मोस्ट एलिजिबल बैचलर माना जाता है, लेकिन उनकी को-स्टार डेजी शाह भी शादी को लेकर अलग सोच रखती हैं। ४१ साल की डेजी शाह ने साफ कहा है कि वह अपनी मर्जी से सिंगल हैं और इस पैâसले पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। फिल्म ‘जय हो’ में सलमान खान के साथ नजर आ चुकीं डेजी का मानना है कि शादी एक निजी पैâसला है और इसे लेकर किसी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब उनके परिवार ने भी शादी के लिए कहना बंद कर दिया है। डेजी ने यह भी कहा कि वह खुद को एक मजबूत महिला मानती हैं और अपनी कंपनी में खुश रहती हैं। उनके अनुसार, लोगों को उनका अकेले खुश रहना समझ नहीं आता, लेकिन वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं।
