मुख्यपृष्ठनए समाचारवाराणसी की नर्सिंग छात्राओं का भाजपाइयों पर गंभीर आरोप ... पीएम की...

वाराणसी की नर्सिंग छात्राओं का भाजपाइयों पर गंभीर आरोप … पीएम की रैली में हमें जबरन ले गए!

– न पानी था, न हवा; दो छात्राएं हुईं बेहोश
– छात्रों ने किया सड़क पर प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति वंदन जनसभा स्थल पर सोमवार को भारी अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए उपकार नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं ने हंगामा कर दिया। कार्यक्रम से लौटते समय कई छात्राएं चक्कर खाकर गिर पड़ीं, जिनमें दो छात्राएं बेहोश हो गईं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कड़ी धूप में बंद पंडाल में लंबे समय तक बैठाए रखा गया। पानी, हवा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी रही। बाहर निकलने का प्रयास करने पर उन्हें जबरन रोका गया। इससे कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। छात्राओं का मुख्य आरोप था कि उन्हें जबरन रैली में ले जाया गया।
गौरतलब है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब छात्राएं वापस लौट रही थीं, तभी उपकार नर्सिंग कॉलेज की एएनएम और जीएनएम की छात्राएं सुंदरपुर-लंका मार्ग पर बेहोश हो गईं। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले कॉलेज लाया गया, जहां तीन छात्राओं की स्थिति काफी गंभीर बताई गई। आक्रोशित छात्राओं और उनके परिजनों ने सुंदरपुर-लंका रोड को जाम कर दिया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। छात्राओं का मुख्य आरोप था कि उन्हें जबरन रैली में ले जाया गया। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें फोन, पैसे और पानी की बोतल ले जाने की भी अनुमति नहीं दी, जबकि अन्य कॉलेजों के छात्रों को इन सुविधाओं के साथ बसों से भेजा गया था।

नारी शक्ति कार्यक्रम में ही नारी परेशान
इस घटना को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर कड़ा हमला बोला और कहा है कि नारी शक्ति कार्यक्रम में नारी का ही यूं परेशान होना बेहद शर्मनाक है। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज ग्रुप में मैसेज आया था कि ‘बाहर कुछ भी होता है तो कॉलेज की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।’

अन्य समाचार