मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिके. सी. कॉलेज में वाक स्पर्धा का आयोजन

के. सी. कॉलेज में वाक स्पर्धा का आयोजन

मुंबई। के. सी. कॉलेज में हिदुस्तानी प्रचार सभा द्वारा, हिंदी-विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए सोमवार, 29 जनवरी को वाक स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हिंदुस्तानी प्रचार सभा की विशेष कार्य अधिकारी एवं भारतीय कपास निगम की मुख्य महाप्रबंधक (रिटा.) डॉ. रीता कुमार, बी. एम. रुइया कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संतोष कौल एवं भारतीय कपास निगम की उप महाप्रबंधक (रिटा.) श्रीमती ज्योत्साना सिंहसाने ने निभायी।

प्रतियोगिता में साइमा चौधरी ने प्रथम, संस्कृति सिंह ने द्वितीय, सीमिन कुरैशी ने तृतीय तथा प्रियंका गुप्ता व सना अंसारी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सभा की ओर से नगद पुरस्कार राशि तथा प्रमाण-पत्र एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। संयोजन डॉ. अजीत कुमार राय ने किया। इस अवसर पर डॉ. राकेश त्रिपाठी, डॉ. सुधीर कुमार चौबे तथा डॉ. वृत्तांत मनवटकर की उपस्थिति रही।

अन्य समाचार