मुख्यपृष्ठटॉप समाचारकमल के कुम्हलाने का मौसम आया!... भाजपा की विदाई का और एक...

कमल के कुम्हलाने का मौसम आया!… भाजपा की विदाई का और एक शंखनाद!

-सपा के बाद कांग्रेस-आप का भी गठबंधन

-अब यूपी समेत दिल्ली, हरियाणा, गोवा और गुजरात में भाजपा को मिलेगी कड़ी टक्कर

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा के बाद अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एकजुटता दिखाते हुए शनिवार को देश के पांच राज्यों दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में एक साथ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उत्तर प्रदेश में सपा के साथ फिर दिल्ली में `आप’ पार्टी का `इंडिया’ गठबंधन के साथ हुए समझौते से भाजपा का दिल्ली किला दरकते नजर आ रहा है। कल `आप’ और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हुई घोषणा के बाद कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई का और एक शंखनाद हो चुका है। इससे निश्चित तौर पर कमल के कुम्हलाने का मौसम भी आ गया है, जो भाजपा का टेंशन बढ़ाने वाला है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि लोकसभा चुनाव में यूपी समेत इन पांचों राज्यों में भाजपा को मात खानी पड़ सकती है।
कांग्रेस महासचिव व सांसद मुकुल वासनिक ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे की घोषणा की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस से मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया, अरविंदर सिंह लवली, जबकि `आप’ की तरफ से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संदीप पाठक उपस्थित थे। सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस पार्टी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को दिल्ली में तीन निर्वाचन क्षेत्र चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम मिले हैं, जबकि आप को चार निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली मिले हैं। इसके साथ ही कांग्रेस-आप ने अन्य चार राज्यों में सीट बंटवारे की भी जानकारी दी। कांग्रेस और आप के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है और आगामी चुनाव में `इंडिया’ गठबंधन में एक घटक दल के रूप में हम दोनों पार्टी मजबूती से लड़ेंगे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि आलाकमान द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का ईमानदारी से पालन किया जाएगा।
केजरीवाल को गिरफ्तारी की धमकी
कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने की धमकियां भाजपा की तरफ से मिल रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी की धमकी दी जा रही है, लेकिन अगर केजरीवाल गिरफ्तार भी हो गए तो भी कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रहेगा। जिस दिन केजरीवाल गिरफ्तार हो गए, पूरे देश में उनके लिए समर्थन की सुनामी आ जाएगी। `आप’ ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि इससे भाजपा का पूरा सियासी गणित बिगड़ जाएगा।

अन्य समाचार