मुख्यपृष्ठसमाचारजादू-टोने के शक में वृद्ध महिला के मुंह में डाला मल, कपड़े...

जादू-टोने के शक में वृद्ध महिला के मुंह में डाला मल, कपड़े फाड़कर घुमाया!

-एमपी में महिला सुरक्षा की उड़ी धज्जियां… प्रशासन पर उठ रहे सवाल

सामना संवाददाता / भोपाल  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनाव में महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे, जो अब हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। बताया जाता है कि एमपी के शिवपुरी जिले में जादू टोने का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। महिला के मुंह में न केवल मानव मल भरा गया बल्कि उसके कपड़े फाड़कर पूरे गांव में घुमाया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला की बेरहमी से पिटाई भी की। बुजुर्ग महिला के साथ-साथ आरोपियों ने उसके पति को भी मारा-पीटा गया।
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, देवका नामकी पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सुबह के खेत से अपने घर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में उसी गांव की ही रहनेवाली एक महिला और उसके परिवार वालों ने उसे रोका और उस पर जादू टोने करने का आरोप लगाने लगी। देवका के परिवार के लोग भी महिला के साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे। टोने का आरोप लगाने के बाद सभी आरोपी महिला को मिलकर पीटने लगे। उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए और मुंह में मानव मल भर दिया। इसके बाद मारपीट किया और फिर थाने लेकर भी गए। इस घटना के बाद बुजुर्ग दंपति शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया को पूरी घटना बताई। पुलिस अधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
गांव छोड़ देने की दी धमकी 
सूत्रों के अनुसार, बुजुर्ग दंपति शिवपुरी के सालनगढ़ के रहने वाले हैं। पति ने बताया कि उन्हें बुरी तरह से मारा गया। आरोपियों ने पूरी बस्ती के सामने उन्हें पीटा और मुंह में मल भर दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को गांव छोड़ देने की भी धमकी भी दी। इस घटना के बाद बुजुर्ग दंपति सहमे हुए हैं। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने कहा कि दंपति को थाने में बुलाया गया है, बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पर भी उठ रहे सवाल 
बुजुर्ग महिला ने बताया कि इस बारे में शिकायत करने अपने पति के साथ अमोला पुलिस थाने गई थी, जहां उनसे एक सादे कागज पर रिपोर्ट लिखकर थाने से भगा दिया गया। इसके बाद वे शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

अन्य समाचार