मुख्यपृष्ठनए समाचारआठवें रविवार को स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान के बैनर तले महादेव...

आठवें रविवार को स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान के बैनर तले महादेव घाट पर चला जनजागरण अभियान

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश की धार्मिक, अध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी गयाजी में लगातार आठ रविवार से स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान के बैनर के तले गया जी के स्थानीय महादेव घाट पर श्रमदान हेतु जनजागरण अभियान चलाया गया।इस अभियान के संयोजक प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, सह संयोजक टिंकू गिरी ने कहा कि गयाजी शहर के घनी आबादी वाले ऐतिहासिक महादेव घाट के सीढियों एवं वहां स्थित फल्गु नदी के भाग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसे साफ रखने हेतु स्थानीय सम्मानित लोगों, स्थानीय प्रशासन एवं गया नगर निगम को आगाह कर जनजागरण चला कर लोगों से प्रत्येक छुट्टी के दिन रविवार को घंटा-दो घंटा श्रमदान करने करने का आह्वान किया गया। इस बीच इन सभी बुद्धजीवियों ने कहा कि फल्गु नदी के महादेव घाट पर गिरने वाले नाले का पानी को अंडर ग्राउंड सीवरेज बना कर शहर के बाहर खेतों में गिरने की नितांत आवश्यकता है, साथ ही साथ प्रस्तावित बोधगया से चाकंद तक मैरीन ड्राइव का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की भी मांग दोहराई गई।

अन्य समाचार