मुख्यपृष्ठनए समाचारकांदा की लागत ₹२०...सरकार का भाव ₹१२... केंद्र पर बरसे रोहित पवार

कांदा की लागत ₹२०…सरकार का भाव ₹१२… केंद्र पर बरसे रोहित पवार

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में कांदा किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कांदा के गिरते दामों को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। नासिक के लासलगांव में किसानों से मुलाकात के दौरान रोहित पवार ने केंद्र सरकार की खरीद नीति पर जोरदार हमला बोला और कहा कि सरकार की नीतियों ने किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। रोहित पवार ने कहा कि सरकार ने कांदा खरीद का भाव १,२३५ रुपए प्रति क्विंटल यानी करीब १२.३५ रुपए प्रति किलो तय किया है, जबकि उत्पादन लागत २० रुपए प्रति किलो से भी अधिक है। ऐसे में किसान आखिर जिए तो वैâसे? रोहित पवार ने आरोप लगाया कि कई किसानों को बाजार में ३ से ५ रुपए प्रति किलो तक ही दाम मिल रहे हैं, जबकि कुछ किसानों को मजबूरी में १ रुपए प्रति किलो के भाव पर कांदा बेचना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार के २ लाख टन कांदा खरीदने के पैâसले को भी किसानों के साथ मजाक करार दिया। पवार ने कहा कि रबी सीजन में करीब ७० लाख टन कांदा उत्पादन होता है, ऐसे में सरकार की खरीद ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगी और अधिकांश किसान इससे बाहर ही रह जाएंगे।

अन्य समाचार