मुख्यपृष्ठनए समाचारमिट्टी के मोल बिक रहा प्याज, उत्पादक बदहाल...सात मांगें तुरंत पूरी करो...

मिट्टी के मोल बिक रहा प्याज, उत्पादक बदहाल…सात मांगें तुरंत पूरी करो वर्ना होगा बड़ा आंदोलन!.. अंबादास दानवे ने दी सीएम को चेतावनी

सामना संवाददाता / मुंबई

प्याज की खेती करने वाला किसान आज सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। खेत में खून-पसीना बहाकर तैयार की गई फसल बाजार में मिट्टी के भाव बिक रही है, जबकि बीज, खाद, दवाइयों और मजदूरी का खर्च लगातार आसमान छू रहा है। इसी मुद्दे को लेकर शिवसेना नेता व विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर ७ बड़ी मांगें तत्काल पूरी करने की मांग की है। दानवे ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो प्याज उत्पादक किसान सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। महाराष्ट्र में नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे और सोलापुर जैसे कई जिलों के लाखों परिवारों की आजीविका इस फसल पर निर्भर है, लेकिन बाजार में प्याज के दामों में भारी गिरावट और लगातार बढ़ती उत्पादन लागत के कारण प्याज उत्पादक किसान पूरी तरह संकट में आ गए हैं। इसी पृष्ठभूमि में अंबादास दानवे ने फडणवीस को लिखे पत्र में कहा कि बीज, खाद, दवाइयों और मजदूरी का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि बाजार में प्याज को मिट्टी के भाव बेचना पड़ रहा है। इससे किसानों पर भुखमरी की स्थिति आ गई है और कर्ज चुकाना भी असंभव हो गया है। अब सरकार को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय लेने की जरूरत है।

अन्य समाचार