मुख्यपृष्ठसमाचारऑपरेशन क्लीन: जेसीबी चली, अवैध शराब का सफाया

ऑपरेशन क्लीन: जेसीबी चली, अवैध शराब का सफाया

राजेश सरकार

प्रयागराज | ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत नैनी थाना परिसर में आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों पर बड़ी कार्रवाई की गई। यमुनानगर जोन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत वर्ष 2017 से 2025 तक जब्त की गई अवैध शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

थाना नैनी के सामने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर कुल 353 माल (अवैध शराब) को नियमानुसार नष्ट कराया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई और आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के नेटवर्क पर सख्त प्रहार करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

▪️ सुनील कुमार सिंह – कार्यपालक मजिस्ट्रेट / सहायक पुलिस आयुक्त, करछना
▪️ बृजकिशोर गौतम – प्रभारी निरीक्षक, थाना नैनी
▪️ चंद्र प्रकाश सिंह – अतिरिक्त निरीक्षक, थाना नैनी
▪️ अशोक कुमार यादव – हेड मोहर्रिर (मालखाना), थाना नैनी

अन्य समाचार