मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: कोहली को प्रपोज करने वाली लेस्बियन क्रिकेटर बनी मां

आउट ऑफ पवेलियन: कोहली को प्रपोज करने वाली लेस्बियन क्रिकेटर बनी मां

अमिताभ श्रीवास्तव

-इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डैनी वायट और उनकी पार्टनर जॉर्जी हॉज के घर बेटी का जन्म हुआ है। कभी विराट को प्रपोज कर चर्चा में आईं डैनी अब मां बनकर बेहद खुश हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम डेजी जेम्स वायट हॉज रखा है।

-करीब १४ साल बाद गली क्रिकेट खेलने उतरे सौरव गांगुली ने ६८ गेंदों में १३२ रन ठोककर पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। चौके-छक्कों की बारिश वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोहली को प्रपोज करने वाली लेस्बियन क्रिकेटर बनी मां

कभी विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था उसने। अब मां बनकर बहुत खुश है। जी हां, इंग्लैंड की महिला लेस्बियन क्रिकेटर डैनी वायट मां बन गई हैं। उनकी पार्टनर जॉर्जी हॉज ने बेटी को जन्म दिया है। डैनी और जॉर्जी ने पिछले साल दिसंबर में एलान किया था कि उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने डैनी के मां बनने की जानकारी शेयर की है। डैनी और जॉर्जी ने साल २०२४ में महिला टी२० विश्व कप के बीच शादी रचाई थी। ऐसे में दो साल बाद अब उनके घर में पहला बच्चा आया है। डैनी की पार्टनर की बात करें तो वह पेशे से एक फुटबॉल एजेंट हैं। डैनी और जॉर्जी ने अपनी बेटी का नाम डेजी जेम्स वायट हॉज रखा है। डैनी इंग्लैंड की बेहतरीन महिला ऑलराउंडर में से एक मानी जाती हैं। डैनी इंग्लैंड के लिए ४ टेस्ट, १२० वनडे और १७८ टी२० मैचों में मैदान पर उतरी हैं। टेस्ट क्रिकेट में हालांकि, उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला, जिसके कारण इस फॉर्मेट में उनके नाम सिर्फ १८८ रन दर्ज है, लेकिन वनडे और टी२० फॉर्मेट में उन्होंने इंग्लैंड के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए हैं।
गली क्रिकेट में दादा की दादागीरी
दादा यानी सौरव गांगुली की दादागीरी ने गली क्रिकेट में हलचल मचा दी है । ये दादागीरी ठीक वैसी है, जैसी कभी टीम इंडिया में गांगुली के रहते थी। जी हां, प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम मशहूर भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने अपने पैंâस को पुराने दिन याद दिला दिए। दरअसल, सौरव गांगुली ने गली क्रिकेट में डेब्यू करते हुए धुआंधार बल्लेबाजी की और तूफानी शतक लगाया। गांगुली ने करीब १४ साल बाद गली क्रिकेट में डेब्यू किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गांगुली ने ६८ गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने १३२ रन कूट दिए। गली क्रिकेट के इस मैच में नियम था कि गांगुली को तीन बार आउट होने के बाद भी बैटिंग करने दिया जाएगा, लेकिन दादा तो दादा ठहरे। उन्होंने बॉलिंग करा रहे खिलाड़ियों से कहा उनके लिए तीन नहीं एक ही बार काफी है। फिर भी खिलाड़ियों ने उन्हें दो बार के लिए मना लिया। इसके बाद गांगुली ने गली क्रिकेट में चौके-छक्के की बरसात कर दी। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। गांगुली के इस अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं। यह भी कह रहे कि फिर से लौट आओ दादा क्रिकेट में।

अन्य समाचार