मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: मेस्सी नहीं तो विश्वकप नहीं

आउट ऑफ पवेलियन: मेस्सी नहीं तो विश्वकप नहीं

अमिताभ श्रीवास्तव

-लियोनेल मेसी की फिटनेस ने फीफा वर्ल्ड कप २०२६ से पहले अर्जेंटीना की टेंशन बढ़ा दी है।

-तेज गर्मी और लंबे मुकाबले की वजह से उनके पैरों में बुरी तरह क्रैम्प्स आने लगे।

जी हां, यदि मेस्सी नहीं तो कैसा विश्वकप ? बस अब कुछ ही दिनों बाद शुरू हो रहा फुटबॉल विश्वकप का महाकुंभ। पिछली विजेता अर्जेंटीना के लिए संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, लियोनेल मेसी की फिटनेस ने फीफा वर्ल्ड कप २०२६ से पहले अर्जेंटीना की टेंशन बढ़ा दी है। इंटर मियामी के स्टार फॉरवर्ड को बाएं हैमस्ट्रिंग में मसल फटीग से जुड़ी समस्या हुई है, जिसके बाद उनके वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। इंटर मियामी ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ एमएलएस मुकाबले के बाद हुए मेडिकल टेस्ट में मेसी के बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में ‘ओवरलोड’ पाया गया। यह चोट ऐसे समय आई है जब अर्जेंटीना टीम अपने वर्ल्ड कप टाइटल को डिफेंड करने की तैयारियां शुरू करने वाली है। ३८ साल के मेसी पिछले दिनों खेले गए रोमांचक मुकाबले में शानदार लय में नजर आ रहे थे। अर्जेंटीना १७ जून को कंसास सिटी में अल्जीरिया के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा। टीम के ग्रुप में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन भी शामिल हैं। मेसी के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि वह अपने करियर का छठा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों गिने जाने वाले मेसी अब तक दो बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल जीत चुके हैं। उन्होंने २०१४ और २०२२ में यह सम्मान हासिल किया था।
जीता, गिरा और दर्शकों की रुक गईं सांसें
फ्रेंच ओपन टेनिस चल रहा है। एक ऐसी घटना ने दर्शकों की सांसे रोक दी जब खिलाड़ी मैराथन मैच को जीता और धड़ाम से कोर्ट पर गिर पड़ा। जी हां, याकूब मेनसिक ने फ्रेंच ओपन २०२६ में जीत तो हासिल कर ली, लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो दृश्य कोर्ट पर देखने को मिला, उसने खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सभी को चिंता में डाल दिया। लगभग पांच घंटे तक चले मुकाबले के बाद २० साल का यह युवा टेनिस स्टार कोर्ट पर ही गिर पड़ा और दर्द से तड़पता नजर आया। पेरिस की झुलसा देने वाली गर्मी, ३३ डिग्री तापमान और बिना किसी छांव के खेला गया यह मुकाबला किसी परीक्षा से कम नहीं था। कोर्ट-६ पर खेले गए इस मुकाबले में मेनसिक ने मारियानो नावोन को ६-३, २-६, ६-४, १-६, ७-६ (११) से हराया। मुकाबला ४ घंटे ४१ मिनट तक चला और आखिरी पल तक दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। पांचवें सेट का टाईब्रेकर शुरू होते-होते मेनसिक का शरीर जवाब देने लगा था। तेज गर्मी और लंबे मुकाबले की वजह से उनके पैरों में बुरी तरह व्रैâम्प्स आने लगे। वह मुश्किल से चल पा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। दर्द में कराहते हुए भी वह हर पॉइंट के लिए लड़ते रहे। टाईब्रेकर में स्कोर १३-११ पहुंचा और जैसे ही मेनसिक ने फोरहैंड विनर लगाकर मैच खत्म किया, वह तुरंत क्ले कोर्ट पर गिर पड़े।   जीत का जश्न मनाने की ताकत भी उनके अंदर नहीं बची थी। वह पीठ के बल लेट गए, दोनों हाथों से चेहरा ढक लिया और कुछ देर तक बिल्कुल नहीं उठ पाए।

अन्य समाचार