मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : बेटी का घर बर्बाद करना चाहता है अफरीदी

आउट ऑफ पवेलियन : बेटी का घर बर्बाद करना चाहता है अफरीदी

अमिताभ श्रीवास्तव

लीजिए अब यह बात पैâल चुकी है कि अपनी ही बेटी का घर बर्बाद करना चाहता है पाकिस्तान का बड़बोला पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी। दरअसल, शाहिद अपने दामाद और इस वक्त पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी से न केवल नाराज हैं बल्कि उसे टीम से बाहर कर देने की मांग भी करने लगे हैं। इससे दामाद तो परेशान है ही साथ में उसकी पत्नी यानि शाहिद अफरीदी की बेटी भी नाराज है। जी हां, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहाल हो चुका है। टीम का प्रदर्शन लगातार नीचे गिरता जा रहा है। आईसीसी टी२० वर्ल्ड कप में मिली निराशा के बाद टीम को बांग्लादेश में वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। अपनी टीम की ऐसी हालत देखकर तमाम पूर्व क्रिकेटर बौखलाए हुए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी तक को नहीं छोड़ा। उनको पाकिस्तान की टीम का वनडे कप्तान बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। ऐसा लगता है कि शाहिद अफरीदी अपनी बेटी का घर बर्बाद करना चाहते हैं। पिछले कुछ महीनों से वो लगातार अपने दामाद की आलोचना कर रहे हैं। वो शाहीन को लेकर बेटी का दिल दुखाने वाले बयान देते रहते हैं। वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ही उन्होंने शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग कर डाली थी।
क्या अफगानी क्रिकेटर
भी कूदे जंग में?
उधर ईरान, अमेरिका और इजरायल भिड़े पड़े हैं तो इधर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा है। पाकिस्तान की हालिया एयर स्ट्राइक के बाद अब लगता है अफगानी क्रिकेटर भी इस जंग में कूद पड़े हैं। पाकिस्तान से बुरी तरह नाराज अफगानी क्रिकेटरों ने अपना गुस्सा जतलाया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए बम धमाकों से पूरा देश दहल गया है। टीम के तमाम क्रिकेटर इसे लेकर दुखी हैं। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान, इब्राहिम जादरान और मोहम्मद नबी ने काबुल में कथित पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा की है। जानकारी के मुताबिक, एक अस्पताल पर हुए हमले में भारी संख्या में नागरिकों की मौत हुई है। क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले पर अपना गुस्सा और दुख जाहिर किया है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार देर रात पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक ने काबुल के ओमर एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल को निशाना बनाया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अफगानिस्तान टी२० कप्तान राशिद खान ने एक्स पर लिखा कि नागरिकों के बुनियादी ढांचे पर हमला किसी भी हाल में जायज नहीं ठहराया जा सकता। राशिद ने लिखा, ‘पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के कारण काबुल में नागरिकों की मौत की ताजा खबर से मैं बेहद दुखी हूं।’ इस स्टार ऑलराउंडर ने जोर देकर कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। राशिद ने कहा, मैं संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से अपील करता हूं कि इस ताजा घटना की पूरी जांच करें और दोषियों को सजा दिलाएं।’ इसी तरह नबी और जादरान भी पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से में हैं।

अन्य समाचार