मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : पत्नी को धोखा, मॉडल से प्यार

आउट ऑफ पवेलियन : पत्नी को धोखा, मॉडल से प्यार

अमिताभ श्रीवास्तव

यह मशहूर हो जाने के बाद का एक काला पन्ना है, खासकर फुटबॉल खिलाड़ियों में ऐसा बहुत देखने को मिलता है कि बेशुमार दौलत का नशा ऐसा हो जाता है कि वो अपना घर तोड़कर किसी अन्य महिला के साथ रातें बिताने लगते हैं। महिलाएं भी ऐसे खिलाड़ियों पर जान छिड़कती हैं। जी हां, यही देखने में आया है अब तक, क्योंकि इधर एक और खबर सुर्खियों में है कि फुटबॉल स्टार कीरन ट्रिपियर ने अपने से १४ साल छोटी ओन्ली पैंâस मॉडल के साथ एक रात बाहर बिताई, यह उनकी नवीनतम मुलाकात एक एक्स-रेटेड कलाकार के साथ थी। बस फिर क्या था खबरें हवा में तैरने लगी। इस न्यूवैâसल यूनाइटेड के खिलाड़ी ने केहलानी वेबस्टर नामक २१ वर्षीया मॉडल के साथ डिनर किया। केहलानी एक लैप-डांसिंग बार में भी काम करती हैं। डिनर के बाद जैसे ही वे बाहर निकले तो पैपराजी ने घेर लिया। ठंड बहुत थी और ऐसे में किरन ने उसे अपना बेज ट्रैकसूट टॉप दे दिया। जो उनके बीच के प्यार को दर्शाता है। वहां खड़े एक व्यक्ति ने कहा ‘बारिश हो रही थी और ठंड थी, इसलिए ऐसा लग रहा था कि वह सज्जनता दिखा रहा था।’ सोचने वाली बात टॉप यह है कि फुटबॉल खिलाड़ी को कुछ और महिला दोस्तों के साथ भी देखा गया। मगर केहलानी से उसकी नजदीकियां सुर्खियों में हैं। केहलानी अपने ओन्ली पैंâस सब्सक्रिप्शन के लिए पंटरों से शुल्क लेती हैं और दावा करती हैं कि वह हैं ‘आपकी पसंदीदा ब्रुनेट टैटू वाली बेब।’ वह शहर के एक उच्च स्तरीय लैप-डांसिंग बार, व्हिस्की डाउन में भी काम करती हैं। बताया जाता है कि पूर्व इंग्लैंड डिफेंडर कीरन और उसकी पत्नी शार्लोट के मध्य अनबन है। पिछले दो साल से दोनों लगभग अलग रहते हैं। पत्नी उसे धोखेबाज मानती है।
दर्द तो है पर जज्बे के साथ जुड़ेंगे रिंकू
दर्द अथाह है मगर देश के लिए जज्बा भी है। रिंकू मिसाल बन रहे हैं अपने देश की टीम को पिता के निधन के बाद भी ज्वाइन करने के मामले में। जी हां, आज टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच करो या मारो का मुकाबला है ऐसे में रिंकू अपने दुख को सीने में दबाए टीम इंडिया से जुड़ रहे हैं। यदि प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका मिला तो निश्चित रूप से वे कुछ ऐसा कर दिखाएंगे, जो उनके पिता के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रिंकू एक ऐसी मिसाल बन गए हैं, जिन्होंने पिता के वैंâसर से जूझने और उनके अस्पताल में रहने के बावजूद टीम का साथ नहीं छोड़ा था। वे अपने पिता की हालत देखने नोएडा अस्पताल भी पहुंचे थे और इसके बाद फिर से टीम से जुड़ गए। उन्हें फिर लौटना पड़ा जब उनके पिता का दुखद निधन हो गया। रिंकू सिंह के पिता का अंतिम संस्कार हो चुका है और पूरा घर इस दुख में डूबा हुआ है। ऐसे में वो एक बार फिर टीम से जुड़ रहे हैं। बताया गया है कि आज होने वाले मैच से पहले वो टीम से जुड़ जाएंगे। उन्हें मौका मिला तो वे खेलेंगे भी। पिछले मैच में उनकी जगह अक्षर पटेल को खिलाया गया था और संजु सैमसन को भी मौका मिला था।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार