मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : धोनी के नाम पर चेन्नई ने किया स्कैम

आउट ऑफ पवेलियन : धोनी के नाम पर चेन्नई ने किया स्कैम

अमिताभ श्रीवास्तव

जी हां, यह धोखेबाजी है। स्कैम है। चेन्नई द्वारा किया गया स्वैâम और यदि कोई इसे यह समझे कि यह सोची समझी साजिश नहीं थी तो लगता है वह बिल्कुल गलत समझ रहा है। क्योंकि वह इस स्वैâम का शिकार हुआ है। भावनात्मक रुप से जिस तरह से फैंस के साथ मजाक किया गया, उन्हें अंधेरे में रखा गया, यह एक अपराध की श्रेणी में भी आता है। क्योंकि सबकुछ पहले से स्पष्ट किया जा सकता था, जो नहीं किया गया। अब तो पूर्व क्रिकेटर हो या विशेषज्ञ यह मानने भी लगे हैं। जी हां, धोनी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत का चेन्नई टीम मैनेजमेंट पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने प्रâेंचाइजी, टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड और कोच स्टीफन प्लेमिंग और माइकल हसी पर पैंâस को धोखा देने का आरोप लगाया है। दरअसल, क्रिस श्रीकांत का कहना है कि पूरे आईपीएल २०२६ में चेन्नई सूपर किंग ने धोनी के प्रैक्टिस सेशन के वीडियो दिखा कर पैंâस को ‘धोखे’ में रखा। उन्होंने कहा’ ‘अगर धोनी पूरे सीजन नहीं खेलनेवाले थे तो साफ-साफ बता देना चाहिए था। पैंâस मानसिक रूप से तैयार हो जाते। हर मैच से पहले उम्मीद जगाना गलत था। किसी भी मैच में धोनी को नहीं बुला रहा है। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से हैं, लेकिन उनका दौर खत्म हो चुका है। पैंâस सच डिजर्व करते हैं।’ श्रीकांत ने एकदम साफ शब्दों में इस स्कैम को उजागर कर दिया है। चेन्नई भले ही अपनी सफाई में कुछ भी कहता फिरे मगर दर्शकों के साथ धोनी को लेकर नाइंसाफी की गई है।
पहले जेसिका, अब श्रेष्ठा
अभी एकाध दिन पहले ही डेविड हेड की पत्नी जेसिका ने कुछ इसी तरह की शिकायत की थी, अब श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा के साथ भी वही हुआ। दरअसल, पंजाब किंग्स का आईपीएल २०२६ का सफर समाप्त हो गया है। पंजाब की टीम महज १ अंक से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वह भी राजस्थान रायल्स और मुंबई के मैच के बाद। अब पंजाब जब बाहर हुई तो उधर सोशल मीडिया पर हो हल्ला मच गया। जो नहीं होना चाहिए था, वो होने लगा। वैसे शायद सोशल मीडिया मानो इसीलिए बना है कि यहां अपनी कुंठाएं निकाली जाती रहें। अपनी गंदी मानसिकता उगली जाती रहे। यही तो हुआ, अब देखिए न, पंजाब के बाहर होते ही कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल और हैशटैग का शिकार बनाया जा रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले श्रेष्ठा ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक मजाकिया बैनटर रील वीडियो बनाया था। पंजाब के बाहर होते ही ट्रोलर्स ने उस पुराने वीडियो को दोबारा वायरल कर दिया और श्रेष्ठा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां शुरू कर दीं। यह घटना दर्शाती है कि भारतीय क्रिकेट में खेल का रोमांच कितनी जल्दी व्यक्तिगत उत्पीड़न में बदल जाता है। लगातार मिल रही ऑनलाइन धमकियों और गंदी गालियों के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो पार्ट में एक वीडियो जारी किया। उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी और अपने परिवार व सहकर्मियों को निशाना न बनाने की अपील की।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार