मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : कोच ने खोला काला चिट्ठा

आउट ऑफ पवेलियन : कोच ने खोला काला चिट्ठा

अमिताभ श्रीवास्तव

आईपीएल में बेहतरीन शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स अब लगातार पांच मैच हाकर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के कगार पर है। टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर असिस्टेंट कोच ब्रेड हैडिन ने टीम का काला चिट्ठा खोल दिया। उन्होंने बताया कि टीम लगातार क्यों हार रही है? कहा कि खिलाड़ी दबाव से निपटने में असफल हो रहे हैं, जिसके कारण पिछले पांच मैचों में हार मिली है। हैडिन ने कहा, ‘इस टूर्नामेंट में अविश्वसनीय बल्लेबाजी देखने को मिली है। पहले २०० रन का स्कोर अच्छा माना जाता था लेकिन अब टीम इस स्कोर को देखकर घबराती नहीं हैं। हमें अब कोई रास्ता निकालना होगा। निश्चित रूप से इस हार से हमारे ड्रेसिंग रूम में निराशा है।’ हैडिन ने टीम के साथ-साथ पंजाब के पैंâस को भी चेताया है कि हमें बस मैच जीतने का तरीका ढूंढना होगा। अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हमें अपने बाकी बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने ही होंगे।’ जी हां, यदि पंजाब इन दोनों मैचों में से एक भी हारती है तो वो बाहर हो जाएगी। करो या मरो के बीच कोच की हिदायत भी है कि बस जीतना ही है।
गालीबाज पोलार्ड पर जुर्माना
अपशब्द यानी गाली किसे मान्य होगी जो विदेशी कोच को इसके लिए छोड़ दिया जाए। खासकर खेलों में गाली का कोई स्थान नहीं है। यह खेलभावना के लिए भी ठीक नहीं है और न खेल नियमों में इससे बचने का कोई रास्ता है। लिहाजा जुर्माने की सजा तो मिलनी ही थी जो मिली भी। जी हां, मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड पर रेफरी ने मैच फीस के १५ प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। पोलार्ड को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान फोर्थ अंपायर के साथ अपशब्द कहने का दोषी पाया गया है। घटना मुंबई की पारी के १९वें ओवर की जब पोलार्ड ने फोर्थ अंपायर के साथ बहस की थी। मैच फीस के जुर्माने के साथ-साथ पोलार्ड को एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। पंजाब किंग्स के साथ मुंबई इंडियंस का ये मैच धर्मशाला में खेला गया था। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को ६ विकेट से हराया। हालांकि, मुंबई के लिए ये जीत किसी काम नहीं आ पाएगी क्योंकि टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कोशिश है कि वह अपने बचे हुए मैचों में जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करें।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार