मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : क्रिकेटर जो महिलाओं की गंदी वीडियो बनाते थे 

आउट ऑफ पवेलियन : क्रिकेटर जो महिलाओं की गंदी वीडियो बनाते थे 

अमिताभ श्रीवास्तव
जरूरी नहीं कि खिलाड़ी हैं तो मानसिकता भी अच्छी होगी। जी हां, ऐसे भी क्रिकेटर हैं जो दिखते मासूम हैं मगर हरकतें गंदी है। अब देखिए न, श्रीलंका अंडर-१९ क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कोलंबो के एक होटल में खिलाड़ियों ने नहाते हुए लोगों का वीडियो बनाया। इस आरोप में दोनों प्लेयर को गिरफ्तार किया गया। क्रिकेट हालकों में चर्चा के अनुसार, यह घटना नराहेंपिटा के एक होटल में हुई जहां खिलाड़ी ठहरे हुए थे। होटल में रुकी महिलाओं ने शिकायत की थी कि जब वे बाथरूम में थीं तब मोबाइल फोन से उनका वीडियो बनाया जा रहा था। इस शिकायत के बाद आरोपीत दोनों खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों खिलाड़ियों को अब ५०,०००० श्रीलंकाई रुपए ़के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है। नराहेंपिटा पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या इनमें से कोई वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया था। खिलाड़ियों को पहली सुनवाई के लिए अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें २५ मई को दोबारा अदालत में पेश होना है।
राजा की
लीसा को चुम्मी
बूढ़ा हो गया है मगर हरकतें ऐसी हैं कि पूरा देश शर्मसार हो जाए। वैसे पाकिस्तानियों को इस बात की चिंता नहीं होती। वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। अब देखिए न, पाकिस्तान सुपर लीग २०२६ अब अपने अंतिम चरण में है। पूरे सीजन में ये लीग किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहा है। अब एक नया मामला पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज राजा को लेकर सामने आया है। घटना एक पीएसएल मैच की है जब रमीज राजा कमेंट्री बॉक्स में लिसा स्टालेकर के साथ कमेंट्री कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रमीज राजा लिसा को गले लगाते और चूमते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में फिर क्या था नेटिजंस ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के मजे लेने शुरू कर दिए। बता दें कि पीएसएल के इस सीजन में खूब ड्रामा हुआ है। लिसा को चूमने वाली घटना से पहले रमीज राजा ने एक मैच के दौरान वैâच ऑफ द आईपीएल कह दिया। इसे लेकर भी रमीज राजा खूब ट्रोल हुए थे। हालांकि, रमीज ने तुरंत अपनी गलती को सुधारा और कमेंट्री को जारी रखा। उसके अलावा एक मैच में टॉस से पहले दो मस्कट्स की लड़ाई का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। लिसा स्टालेकर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर हैं और अब वह कमेंट्री करती हैं।

अन्य समाचार