अमिताभ श्रीवास्तव
दुनिया के बड़े टूर्नामेंट देशों के मध्य युद्ध, मनभेद, मनमुटाव व आतंकी गतिविधियों के कारण मुसीबत में फंसते जा रहे हैं । अब देखिए न फुटबॉल विश्व की सबसे बड़ी इकाई फीफा भी टी २० क्रिकेट विश्वकप की तरह चिंता में डूब गया है, क्योंकि ईरान ने इसमें खेलने से इनकार कर दिया है यदि उसके मैच किसी अन्य देश में शिफ्ट ना किए गए तो। फीफा ने हालांकि ईरान के वर्ल्ड कप मैचों को मेक्सिको में कराने की संभावना को खारिज कर दिया है। उसने मुकाबले शिफ्ट करने की मांग पर कहा है कि वह मैच शेड्यूल के अनुसार टीमों के मुकाबले का इंतजार कर रहा है। ईरानी फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा था कि उनकी संस्था अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हवाई हमलों के बीच मैचों को अमेरिका से बाहर कराने के लिए फीफा से बातचीत कर रही है। फीफा के प्रवक्ता ने कहा, ‘फीफा सभी भाग लेने वाले सदस्य संघों के साथ नियमित संपर्क में है, जिसमें ईरान भी शामिल है। उसे उम्मीद है कि सभी भाग लेने वाली टीमें ६ दिसंबर २०२५ को घोषित मैच शेड्यूल के अनुसार मुकाबला करेंगी।’ अगर फीफा अपने इस रुख पर कायम रहता है तो संभावना है कि ईरान वर्ल्ड कप से हट सकता है। ऐसा होने पर इराक के लिए रास्ता खुल सकता है। इराक एशिया की अगली सबसे अच्छी टीम है और इस महीने के अंत में इंटर-कन्फेडरेशन प्ले-ऑफ खेलना है। ईरान को अपने सभी तीन ग्रुप मैच अमेरिका में खेलने हैं। इसमें पहला मैच १५ जून को लॉस एंजिल्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ है। अगर ईरान और अमेरिका अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हैं तो दोनों टीमें अंतिम ३२ में आमने-सामने होंगी।
चोट से चिंतित
आईपीएल की टीमें
आईपीएल २०२६ का सीजन शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। मगर चोटिल खिलाड़ियों से टीमों में चिंता छाई हुई है। जी हां, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई बड़े खिलाड़ियों की चोट ने टीमों की चिंता बढ़ा दी है। कुछ स्टार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका पूरे सीजन से बाहर होना भी संभव माना जा रहा है। इस बार चोट की मार सिर्फ एक टीम पर नहीं, बल्कि कई प्रâेंचाइजी पर पड़ी है। खास बात यह है कि इनमें से कई खिलाड़ी अपनी टीम के मुख्य गेंदबाज या मैच विनर माने जाते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह से इस सीजन से बाहर हो सकते हैं। हाल ही में उन्हें बैसाखियों का इस्तेमाल करते देखा गया। उधर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड लंबे समय से मैदान से बाहर हैं। उनकी फिटनेस अब भी पूरी तरह ठीक नहीं मानी जा रही है। अगर वे आईपीएल के शुरुआती मैच मिस करते हैं तो आरसीबी को अपने बॉलिंग अटैक में बदलाव करना पड़ सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। माना जा रहा है कि वे शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने वानिंदु हसरंगा को बड़ी उम्मीदों के साथ टीम में शामिल किया था, लेकिन टी२० वर्ल्डकप में लगी चोट के कारण उनकी उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है। अगर वे पूरे सीजन से बाहर होते हैं तो टीम की स्पिन डिपार्टमेंट कमजोर पड़ सकती है। ऑक्शन के दौरान मथीशा पथिराना पर केकेआर ने १८ करोड़ की भारी रकम खर्च की थी, लेकिन टी२० वर्ल्डकप के दौरान वे चोटिल हो गए थे। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे अहम होती है। अब सभी टीमों की नजर अपने इन स्टार खिलाड़ियों की रिकवरी पर होगी। अगर ये खिलाड़ी समय पर फिट नहीं होते हैं, तो आईपीएल २० फीफा को भी टी २० जैसी चिंता खा रही है।
