अमिताभ श्रीवास्तव
टेनिस कोर्ट पर खेलते हुए उस खूबसूरत खिलाड़ी को हर किसीने देखा होगा। उसके धाराप्रवाह बात करने के अंदाज के भी सभी कायल होंगे। मगर जब टेनिस से संन्यास लिया तो उसके पैंâस निराश हो गए क्योंकि अब वो नहीं दिखने वाली थी। उसकी चर्चा भी ज्यादा नहीं होनी थी। पर वो ऐसी लड़की नहीं थी कि अपने पैंâस को भुला दे। वह एकबार फिर लौटी टेनिस की दुनिया में और इस बार रैकेट लेकर नहीं बल्कि माइक्रोफोन लेकर। जी हां, टेनिस स्टार यूजीनी बाउचर्ड ने खुलासा किया कि वह इंडियन वेल्स ओपन के दौरान कमेंट्री बॉक्स में पहुंच गई हैं। ३२ वर्षीय बाउचर्ड ने पिछले साल अचानक सेवानिवृत्ति ले ली थी। टेनिस कोर्ट में उसने अपने १६ साल प्रभावशाली करियर का आनंद लिया था और अब इस कनाडाई सुंदरी ने अपने टेनिस रैकेट को माइक्रोफोन में बदल दिया है। पूर्व विश्व नंबर ५ ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्हें इंडियन वेल्स शोपीस को कवर करते हुए दिखाया गया है। और दिलचस्प यह है कि यहां उसके २.३ मिलियन फॉलोअर्स बधाई देने के लिए टूट पड़े हैं। बाउचर्ड ने २०१४ में विंबलडन फाइनल में जगह बनाई थी जहां वह पेट्रा क्विटोवा से हार गईं थी। मॉन्ट्रियल की मूल निवासी इस टेनिस हसीना ने उसी वर्ष ऑस्ट्रेलियाई और प्रâेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई थी। मगर अब वो कमेंट्री बॉक्स में जगह बनाकर लोगों का दिल जीत रही है।
दुनिया का पहला बेवकूफ
क्रिकेटर
दुनिया का बेवकूफ क्रिकेटर कौन है? वैसे इसके पहले क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कोई नाम नहीं आया था मगर अब यह नाम लिखा जा चुका है। यदि किसी से पूछा भी जाए कि यह किस का नाम होगा तो जवाब में वह खिलाड़ी तो नहीं मगर पाकिस्तान का नाम जरूर लेगा। पाकिस्तान के अलावा कौन देश होगा जिसका खिलाड़ी इतनी बेवकूफी करेगा जो उसके क्रिकेटर सलमान आगा ने की। अब भले ही बहस यह की जा रही हो कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ गलत किया मगर क्रिकेट नियमों में कोई गलती नहीं है। दरअसल, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला, जिसके बाद खेल भावना को लेकर भी सवाल उठने लगे। पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा ३९वें ओवर में रन आउट हो गए। उस समय गेंदबाजी मेहदी हसन मिराज कर रहे थे और मोहम्मद रिजवान स्ट्राइक पर थे। रिजवान ने हल्का सा शॉट खेला, जिससे गेंद गेंदबाज की ओर चली गई। नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर सलमान आगा क्रीज से बाहर थे और उन्हें लगा कि गेंद डेड हो गई है, इसलिए वह गेंद उठाने के लिए झुक गए। तभी मिराज ने गेंद उठाकर सीधे स्टंप्स पर मार दी और रन आउट की अपील कर दी। थर्ड अंपायर ने नियमों के अनुसार, सलमान को आउट करार दिया, जिसके बाद मैदान पर काफी नाराजगी और बहस देखने को मिली। जो भी हो किंतु सलमान आगा जैसा बेवकूफ क्रिकेटर आज तक देखने को नहीं मिला है।
