मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : क्या पंत का गेम हुआ ओवर?

आउट ऑफ पवेलियन : क्या पंत का गेम हुआ ओवर?

अमिताभ श्रीवास्तव

इंडियन प्रीमियर लीग २०२६ में लखनऊ सुपर जायंट्स का अंत निराशाजनक रहा। टीम लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। ऋषभ पंत की अगुवाई में एलएसजी की टीम इस सीजन के १४ लीग मैचों में सिर्फ ४ में जीत हासिल कर पाई और वह पॉइंट्स टेबल में आखिर पायदान पर रही। पंत की कप्तानी में टीम की इस दुर्दशा के बाद एलएसजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने अगले सीजन के लिए लीडरशिप में बदलाव की बात कही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद टॉम मूडी प्रेस कॉन्प्रâेंस में आए। मूडी ने कहा, ‘जहां तक ​​टीम की लीडरशिप की बात है तो निश्चित रूप से यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर हम भविष्य में इसके स्वरूप को लेकर बहुत गंभीरता से विचार करेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें एक नए सिरे से शुरुआत करने पर विचार करने की आवश्यकता है। ‘वैसे भी यदि देखा जाए तो अभी पंत की कप्तानी में वो परिपक्वता नहीं आई है जो होनी चाहिए। पंत के लिए आईपीएल में कप्तानी के रास्ते संभवत: अब बंद हो जाएंगे। यदि पंत कप्तान नहीं रहते तो क्या वो लखनऊ की टीम में बने रहेंगे? इस सवाल का जवाब जल्द ही मिलेगा।
क्या नताशा ओलंपिक में जाएंगी?
हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा इन दिनों ठीक महिका शर्मा की तरह सुर्खियों में हैं। इसलिए नहीं कि उनका फिर से हार्दिक के साथ उठना-बैठना शुरू हो गया है बल्कि इसलिए कि वो ओलंपिक में जाएंगी। न न , यह केवल सोशल मीडिया पर हो हल्ला है और वह भी इसलिए क्योंकि नताशा खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। उन्हें कई बार जिम से बाहर आते-जाते देखा गया है। हाल ही में उनके एक वीडियो की बड़ी चर्चा है। एक्ट्रेस ग्राउंड में एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। उनके आसपास काफी सारे बच्चे हैं। वो इस दौरान काफी मेहनत कर रही हैं। वो ट्रैक पर ऐसे रनिंग-जॉगिंग कर रही हैं, जैसे कोई एथलीट करता हो। नताशा स्टेनकोविक के इसी वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने उनपर तंज कसते हुए लिखा है कि हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद उन्होंने ओलंपिक में जाने का सोचा है। एक्ट्रेस के लिए वो ये भी लिख रहे हैं कि उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए वो ये सब कर रही हैं। हालांकि कुछ लोगों ने नताशा का बचाव भी किया है। उन्हें इस तरह ट्रोल करने वालों को एक्ट्रेस के पैंâस बुरी तरह लताड़ रहे हैं। सच तो यह है कि इस तरह के कमेंट्स कर लोग अपनी ही मानसिकता का परिचय देते हैं, जबकि कोई महिला यदि अपने आप को फिटनेस में व्यस्त रख रही है तो क्या गलत है ।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार