मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : टेनिस सुंदरी ने बचाई लाज

आउट ऑफ पवेलियन : टेनिस सुंदरी ने बचाई लाज

अमिताभ श्रीवास्तव

पुरुष महिलाओं को आखिर समझते क्या हैं, उन्हें लगता है कि हर जगह, चाहे जो हो, महिलाओं पर उनका अधिकार है। अब देखिए न टेनिस सुंदरी को एक अधिकारी से अपनी लाज बचानी पड़ी। मामला टेनिस सुंदरी एलेना रायबाकिना का है जिसने एक अधिकारी को दूर हटा दिया जब उसने आइजनहावर कप जीतने के बाद उसकी कमर के चारों ओर हाथ डालने की कोशिश की। कजाकिस्तान की २६ वर्षीया टेनिस स्टार ने इंडियन वेल्स में टेलर प्रिâट्ज के साथ एक मिक्स्ड डबल्स प्रदर्शनी मैच जीता और जब वो अपनी ट्राफी लेने के बाद फोटो के लिए रुकी तो अचानक असहज हो गई। दरअसल, उस वक्त डेविड रेंकर, जो कि आई हावर हेल्थ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं, ने ट्रॉफी प्रस्तुति के दौरान अपना हाथ उसकी कमर पर रखना चाहा। यह फुटेज वायरल हो गया जिसमें दिखाया गया कि रायबाकिना ने उसके हाथ को तुरंत हटा कर अपनी लाज बचाई। वर्ल्ड नंबर ३ है रायबाकिना जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन की सफलता के साथ इस साल की शुरुआत शानदार तरीके से की थी, जब उसकी कमर पर हाथ डालने की कोशिश की गई और उसने हटाया तब भी उसने मौके पर बवाल खड़ा नहीं किया बल्कि सामान्य रहने की कोशिश की। यह उसका वह स्त्रीत्व था जहां वह पुरुषों की मानसिकता को पहचानने के बाद भी अवसर को विवादित बनाना नहीं चाहती थी। हालांकि, क्रोधित टेनिस प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस वाकये पर रेंकर की निंदा की है और कार्रवाई करने की मांग की।
बॉडी शेमर्स पर पलटवार
सचमुच महिलाओं को चाहे वो खेल मैदान हो या कुछ और बॉडी शेमर्स से जूझना पड़ता है। अब देखिए न यूएफसी स्टार रेगिना टारिन ने ऐसे ही बॉडी शेमर्स को लताड़ लगाई है। उसने अपने ओवरनाइट बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में खुल के बताया और ऐसे लोगों की बोलती बंद की जो कल तक उसे मोटी कहकर अपमानित करते थे। बता दें कि टारिन १२५ पाउंड फ्लाईवेट डिवीजन में प्रतिस्पर्धा करती हैं और उसने मुकाबले के लिए अपने प्रशिक्षण के दौरान दो स्टोन (१३ किलोग्राम) वजन कम किया। वजन घटाने में सिर्फ तीन दिन लगे। उसने यूएफसी मैक्सिको में एर्नेस्ता कारेचवैâटे से लड़ाई से पहले अपनी बॉडी को ऐसा बना दिया जिसे देखकर लोग दंग रह गए थे। यह मुकाबला उसने जीता भी। रेगिना ने अपने डेब्यू के कुछ ही दिन बाद यानि केवल ७२ घंटे के नोटिस पर अपने वजन को कम कर दिखाया। उसने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘पहली फोटो में, वह मैं हूं वजन मापने से पहले, डिहाइड्रेटेड और भूखी। इस लड़ाई के लिए मैंने १२ किलोग्राम कम किया। मेरे पास इसके लिए सिर्फ तीन दिन थे। दूसरी फोटो में, मैं पहले ही हाइड्रेटेड हो चुकी थी और वह खा चुकी थी जो मेरी योजना में निर्धारित था। मेरे शरीर ने बहुत कुछ सहा। मेरी बॉडी जिन प्रक्रियाओं से गुजरी वह मैं जानती हूं। ‘मुझे यह समझाने की जरूरत नहीं कि मेरा शारीरिक रूपांतरण रातोंरात क्यों हुआ। ‘मैं हमेशा इस तरह नहीं दिखती, हाहा। मुझे कोई आपत्ति नहीं है अगर लोग मेरे शरीर की आलोचना करते हैं क्योंकि केवल मैं जानती हूं कि मैंने क्या सहा और मेरी बॉडी ने इस लड़ाई के लिए क्या झेला। सभी का धन्यवाद जो मेरा समर्थन करते हैं! मैं यूएफसी में सबसे कम उम्र की मेक्सिकन महिला हूं, मैंने लड़ाई जीत ली और मैंने एक शानदार लड़ाई दिखाई।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार