अमिताभ श्रीवास्तव
मामला मजेदार है। आराम का है। जीत के सपनों का है। जी हां, इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाड़ी अपने साथ अमेरिका में बिस्तर ले जाएंगे। ताकि कप्तान हैरी केन की टीम को विश्व कप के सपनों की दुनिया में भेजने में मदद मिल सके। दरअसल, वैâनसस में इंग्लैंड के बेस कैंप होटल में ठहरे खिलाड़ियों ने बेहद सख्त तकियों और बिस्तरों की शिकायत की है। साथ ही यह भी बताया कि होटल की दीवारें इतनी पतली हैं कि बगल के कमरे में चल रही यौन गतिविधियों की आवाजें तक सुनाई देती हैं। लिहाजा टीम कोच थॉमस ट्यूशेल ने अगले महीने से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में कप्तान हैरी केन सहित सितारों को मैचों के बीच विश्व स्तरीय नींद दिलाने में मदद करने के लिए नींद वैज्ञानिकों की मदद ली है। वे आरामदायक बिस्तर और कंबल साथ ले जाएंगे ताकि देर रात के खेलों के बाद, यहां तक कि उमस भरी गर्मी में भी उन्हें झपकी लेने में मदद मिले। यूके स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ, एफए के साथ मिलकर, इंग्लैंड टीम के बेस -कैनसस सिटी के पास स्थित द इन एट मीडोब्रुक होटल में लगे तकिए और बिस्तर हटा देंगे। और अंग्रेज जो विशेष बिस्तर साथ लेकर जाएंगे उन्हें बिछा दिया जाएगा। यह मामला अपने आप में दिलचस्प है क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है। बाकी टीमों को ऐसी कोई परेशानी नहीं है सिवाय अंग्रेजों के।
कहां गायब हो गया केटी का पति?
प्रसिद्ध ब्रिटिश मीडिया हस्ती, ग्लैमर मॉडल, लेखिका और व्यवसायी केटी प्राइस ने अपने पति ली एंड्रयूज के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ४७ वर्षीय केटी का कहना है कि उन्हें पांच दिनों से उनकी कोई खबर नहीं मिली है। केटी परिवार ने दुबई स्थित ब्रिटिश दूतावास में एक आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया है कि केटी के पति को आखिरी बार पिछले हफ्ते वहां के हवाई अड्डे पर देखा गया था। पांच बच्चों की मां केटी, जिसने जनवरी में शादी की थी, अब आशंका जता रही है कि उसके पति का अपहरण कर लिया गया है। पूर्व ग्लैमर मॉडल के करीबी एक सूत्र ने कहा ‘ली अब आधिकारिक तौर पर लापता व्यक्ति है।’ केटी उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और बेहद चिंतित है।’ वह बेहद शर्मिंदा है कि उसने लोगों को इसे एक स्टंट कहते हुए सुना है और यह कहते हुए सुना है कि वह इसमें शामिल होगी, लेकिन वह बिल्कुल भी शामिल नहीं है। यह बेहद चिंताजनक और परेशान करने वाली स्थिति है।’ दरअसल, परेशानी तब शुरू हुई जब ली को को आईटीवी के गुड मॉर्निंग ब्रिटेन कार्यक्रम में केटी के साथ उपस्थित होना था, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद ली ने केटी को वॉइस नोट में बताया कि उसे दुबई छोड़ने के लिए ‘एग्जिट स्टैम्प’ की जरूरत है। उसने आखिरी बार उससे बुधवार को बात की थी, जब उसने बताया कि उसके हाथ में रस्सी बंधी हुई थी और वह एक वैन में था। केटी ने कहा, ‘मुझे पता है कि इस बारे में बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन वास्तव में कुछ बहुत गंभीर घटना घटी है।’ ली ने अपनी दो पूर्व प्रेमिकाओं के उन दावों का खंडन किया है कि वह एक धोखेबाज है जो महिलाओं को अपना शिकार बनाता है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
