अमिताभ श्रीवास्तव
हालांकि, स्नूकर जैसे खेल में ऐसा देखने को नहीं मिलता, मगर जब अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने की हो तो ऐसे बड़े मैच अच्छा अवसर दे जाते हैं सुर्खियों में आने का। अब देखिए न एक महिला प्रदर्शनकारी टीवी लाइसेंस की शिकायत करने के लिए बीच मैच में कूद पड़ी। जिसे स्नूकर रेफरी और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती हटाना पड़ा। यह महिला और कोई नहीं ओन्ली पैंâस की एक मॉडल थी। फाइनल मैच के तीसरे प्रâेम के दौरान शॉन मर्फी और वू यिजे के बीच मैच चल रहा था। एरीना की सबसे आगे की पंक्ति पर अचानक एक महिला छलांग लगा कर कूद पड़ी और चिल्लाने लगी। जी हां, वू टेबल पर खिलाड़ी थे, स्कोर ६७-३१ था, मॉडल अपने सीट से उठी, बैरियर को पार किया और फिर एक अजीब प्रदर्शन शुरू कर दिया। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया टीवी लाइसेंस के बारे में। ‘कोई अपना टीवी लाइसेंस नहीं देता’ यह सवाल था, जिसे वो उठा रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर फाइनल के इस ५०वें संस्करण स्थल से बाहर निकाल दिया गया। उधर बीबीसी टीवी प्रोड्यूसरों ने इस एपिसोड को दिखाने का पैâसला नहीं किया और अपने वैâमरों को टेबल पर रख दिया। लड़की ने खुद को वयस्क फिल्म स्टार `साशा स्वान’ के रूप में बताया जो `फक द बीबीसी’ चिल्ला रही थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह टीवी लाइसेंस का भुगतान करने के प्रति नाराज क्यों है?
गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई का हंटर
अब यह हो सकता है कि बीसीसीआई क्रिकेटरों के गर्लफ्रेंड कल्चर पर हंटर चलाए। दरअसल, इन दिनों क्रिकेट खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मैच के दौरान भी होटलों में ठहरते हैं। यहां तक कि हार्दिक पांड्या जैसे तो बीच मैदान पर इश्क, चुंबन, गलबहियां आदि में व्यस्त रहते हैं। संभव है कि इस बढ़ते कल्चर पर रोक लग सकती है। जी हां, इंडियन प्रीमियर लीग २०२६ में विदेशी खिलाड़ियों के साथ भारतीय भी अपनी गर्लफ्रेंड को साथ लेकर घूमते नजर आ रहे हैं। पिछले साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विदेशी दौरों के लिए कुछ सख्त नियम बनाए थे। बोर्ड ने खिलाड़ियों के साथ जाने वाली पत्नियों और परिवार के सदस्यों को लेकर नियम बनाए थे। आईपीएल मैचों के दौरान खिलाड़ियों को अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ ठहरने से रोकने के लिए भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है। आईपीएल मैचों के दौरान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ यात्रा करते हैं। होटलों में भी कई बार एक साथ रुकते हैं। बीसीसीआई जल्द ही इन सब चीजों को लेकर गाइडलाइंस जारी कर सकता है। ये पैâसला भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों से बचने के लिए लिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स बेटिंग ऐप्स के लिए काम करती हैं। इससे बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई है। अगली आईपीएल सीजन से पहले खिलाड़ियों के ठहरने, यात्रा और गर्लफ्रेंड्स के साथ यात्रा को लेकर कुछ नियम बनाए जा सकते हैं।
