मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : अनाया का ठीक होना आसान क्यों नहीं?

आउट ऑफ पवेलियन : अनाया का ठीक होना आसान क्यों नहीं?

अमिताभ श्रीवास्तव

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया को सब जानते हैं। लड़के से लड़की बनने के मध्य कितनी शारीरिक व मानसिक तकलीफें सहन करनी होती हैं, यह केवल वही जानती है। ऐसे में जब उन्होंने पिछले दिनों थाईलैंड में जेंडर अफर्मिंग सर्जरी कराई, जिसे वैजिनोप्लास्टी सर्जरी भी कहते हैं। तो यह बहुत नाजुक व गंभीर समय रहता है ठीक होने के लिए इंफेक्शन का खतरा हमेशा रहता है और वह हुआ भी। ताजा हालात ये हैं कि फिलहाल वो रिकवरी फेज में हैं। अनाया ने इंस्टा पर नया वीडियो शेयर कर अपना हाल बताया है। पैंâस ने उन्हें स्ट्रॉन्ग लेडी कहा है। अनाया ने कहा कि उनकी सर्जरी को १ महीना हो चुका है। वो मुंबई लौट आई हैं। बेड रेस्ट पर हैं। उनकी रिकवरी आसान भी रही और मुश्किल भी। उन्हें पहली बार यूटीआई भी हो गया। ये उनके लिए क्रेजी एक्सपीरियंस था, लेकिन उन्होंने इसे मैनेज किया। अब वो ठीक हैं। अनाया ने वैâप्शन में लिखा- `डाइलेशन’ रिकवरी का जरूरी हिस्सा है। ये हमेशा आसान नहीं रहता। कुछ सेशन स्मूथ जाते हैं। किसी में ज्यादा सब्र और समय लगता है। मुझे यूटीआई भी हो गया था। जो सर्जरी के बाद होने की संभावना रहती है। कुछ दिन मुश्किलों भरे रहे थे। अब मैं बेहतर हूं।’ अनाया ने बताया कि ठीक होना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए लगातार कोशिश, केयर और अपने शरीर को समझने की जरूरत होती है।
नहीं खेलने के बावजूद खेल रहे धोनी!
यह बड़ा अजीब है कि महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नहीं खेलने के बावजूद खेल रहे हैं और इस बार तो जीत भी दिलवा रहे हैं। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी अभी आईपीएल २०२६ में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेल रहे हैं। १४ वें पिंडली की चोट के कारण रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और शुरुआती मैच मिस कर रहे हैं। हालांकि, वे अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी कब होगी, इस पर कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं है। बावजूद इसके उनकी सलाहे टीम की जीत बन रही है। अब देखिये न, केकेआर पर जीत और इस जीत के हीरो रहे खिलाड़ी ने धोनी को श्रेय दिया। नूर अहमद के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे एक खास दिमाग भी काम कर रहा था, वो था महेंद्र सिंह धोनी का। दरअसल, कोलकाता के खिलाफ मुकाबले से पहले नूर अहमद खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। शानदार वापसी करते हुए ४ ओवर में २१ रन देकर ३ विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम ने खुलासा किया कि नूर के इस कमबैक के पीछे धोनी की अहम भूमिका रही। धोनी ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान नूर से लंबी बातचीत की और उन्हें सलाह दी कि वह गुगली का ज्यादा इस्तेमाल न करें, बल्कि अपनी लेग-ब्रेक पर भरोसा बढ़ाएं। धोनी ने नेट के पीछे रहते हुए नूर को टिप्स दिए और नूर ने मैच में उन टिप्स को आजमाया और सफल रहे। यह है धोनी का दिमाग, जिसकी एकबार फिर चर्चा जोरो पर है कि धोनी खेलें या न खेलें उनका होना ही जीत का होना है।

अन्य समाचार