मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : क्यों फंस गई थी जिम्बाब्वे की टीम?

आउट ऑफ पवेलियन : क्यों फंस गई थी जिम्बाब्वे की टीम?

अमिताभ श्रीवास्तव

आखिरकार जिम्बाब्वे की टीम अपने वतन लौट गई। टी २० विश्वकप में बाहर हो जाने के बाद भी जिम्बाब्वे की टीम भारत में ही फंसी रह गई थी। जहां दूसरी टीमें समय से अपने वतन लौट गईं जिम्बाब्वे की टीम को भारत में ही रहना पड़ा था। दरअसल, खाड़ी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण टी२० विश्व कप से बाहर होने के बाद भी भारत में जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम फंसी रह गई थी। आईसीसी के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार वह स्वदेश रवाना हो गई। जिम्बाब्वे के लिए यह टी२० विश्व कप यादगार रहा। उसने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सुपर आठ में जगह बनाई थी , लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाया। जिम्बाब्वे की टीम को दो मार्च को स्वदेश रवाना होना था, लेकिन एक मार्च को नई दिल्ली में दक्षिण अप्रâीका से पांच विकेट से हारने के बाद उसकी टीम यहीं फंस गई थी लेकिन आईसीसी ने हस्तक्षेप करते हुए टीम के लिए वैकल्पिक यात्रा योजनाओं की व्यवस्था की, जिससे जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का पहला जत्था आखिरकार स्वदेश रवाना हो गया। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा, ‘जिम्बाब्वे क्रिकेट इस बात की पुष्टि करता है कि आईसीसी पुरुष टी२० विश्व कप २०२६ में भाग लेने वाली जिम्बाब्वे की सीनियर पुरुष टीम पारगमन संबंधी बाधाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के बाद भारत से स्वदेश लौट रही है।’
पाकिस्तान का
यौनाचारी खिलाड़ी
टी २० विश्वकप में बुरी तरह हार कर बाहर हुई पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों की मानसिकता वैâसी है यह पता चला जब एक खिलाड़ी ने होटल में एक महिला के साथ बदसलूकी की और पकड़ा गया। जी हां इस यौनाचारी खिलाड़ी की पहचान हालांकि छिपाई गई है मगर खबर बाहर आ गई। खबर है कि श्रीलंका में टूर्नामेंट खेलने के दौरान महिला से बदसलूकी की गई है। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक सदस्य पर कंडी में एक महिला होटल स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। यह घटना उस समय सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही टीम टी२० वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी क्योंकि वे सुपर ८ से आगे नहीं बढ़ सके थे। रिपोर्ट के अनुसार, यह कथित घटना पाकिस्तान के आखिरी सुपर ८ मुकाबले से पहले श्रीलंका के खिलाफ हुई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि खिलाड़ी ने टीम होटल में एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार किया। महिला स्टाफ ने तुरंत अलार्म बजाया, जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। इस मामले की जानकारी पाकिस्तान टीम मैनेजर नावेद चीमा को दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्डन क्राउन होटल के वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। लेकिन चीमा ने क्रिकेटर की ओर से होटल प्रबंधन से माफी मांगी और अनुशासनहीनता के लिए जुर्माना लगाया, जिससे उस समय मामला सुलझ गया।

अन्य समाचार