सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी प्रâेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने ‘द हंड्रेड’ की नीलामी में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को करीब २.४ करोड़ रुपए में खरीदा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया और टीम के बहिष्कार की मांग उठने लगी। इस विवाद के बीच टीम के कोच डेनियल विट्टोरी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला मजबूरी में लिया गया था। दरअसल टीम की पहली पसंद आदिल राशिद थे, लेकिन उन्हें सदर्न ब्रेव ने खरीद लिया। विट्टोरी के अनुसार, राशिद के उपलब्ध नहीं होने के बाद टीम को एक विदेशी स्पिनर लेना जरूरी था। ऐसे में चार-पांच विकल्पों में से अबरार अहमद को चुना गया। हालांकि, इस पैâसले के बाद टीम का आधिकारिक एक्स अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया।
