मुख्यपृष्ठनए समाचारविकसित भारत संकल्प यात्रा का जनता कर रही विरोध ...मतलब अब लद...

विकसित भारत संकल्प यात्रा का जनता कर रही विरोध …मतलब अब लद गए सरकार के दिन … विजय वडेट्टीवार ने किया हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
वर्तमान में `विकसित भारत संकल्प यात्रा’ चल रही है, जिसमें जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। साथ ही इसमें सरकारी तंत्र का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। इस यात्रा के मौके पर भारत सरकार की जगह मोदी सरकार का जिक्र करना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। सरकार की इस कुप्रथा को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह का जोरदार हमला करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने तंज कसते हुए कहा कि जनता के इस विरोध से सरकार डर गई। इसी डर के कारण पुलिस बल के साथ ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ निकालने की नौबत सरकार पर आई है। वडेट्टीवार ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विकसित ‘भारत संकल्प यात्रा’ को लेकर जनता के विरोध का मतलब है कि सरकार के दिन अब लद गए हैं।
सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में भी है असंतोष
केंद्र सरकार के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली जा रही विचार भारत संकल्प यात्रा के रथ पर ‘मोदी सरकार की गारंटी’ शब्द लिखे होने से लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। जनता पूछ रही है कि ये योजनाएं भारत सरकार की हैं या मोदी सरकार की। इस यात्रा के नियोजन के लिए सरकारी एजेंसियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में असंतोष है, वहीं किसान और युवा काफी दुखी हैं। अब तक विदर्भ, मराठवाड़ा के साथ-साथ कोल्हापुर, सोलापुर, रत्नागिरी, नासिक, नंदुरबार, सातारा जिले यात्रा का विरोध कर चुके हैं। वडेट्टीवार ने आलोचना करते हुए कहा कि जनता के विरोध के बावजूद यह यात्रा चल रही है। ऐसे में जनता ही इस सरकार को सबक सिखाएगी।

अन्य समाचार